फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Election battle intensifies in Gautam Budh Nagar, BSP and Congress candidates declared

गौतमबुद्ध नगर में चुनाव की जंग तेज, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित

Thu, 13 Jan 2022 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Election battle intensifies in Gautam Budh Nagar, BSP and Congress candidates declared
ग्रेटर नोएडा। जिले में बृहस्पतिवार को चुनावी जंग तेज हो गई। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने नोएडा, जेवर और दादरी सीटों से बृहस्पतिवार को प्रत्याशी घोषित कर दिए, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अवतार सिंह भड़ाना को जेवर सीट से प्रत्याशी बनाया है। अब नामांकन के लिए यह प्रत्याशी तिथि तय करेंगे। वहीं, सपा से बाकी दो सीटों व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों की घोषणा होनी बाकी है। आम आदमी पार्टी पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक, दादरी से दीपक भाटी चोटीवाला और जेवर से मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। पंखुड़ी क्षेत्र में काफी पहले से सक्रिय होकर दावेदारी पेश कर रही थीं। जेवर प्रत्याशी मनोज इससे पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे और लगातार दावेदारी पेश कर रहे थे, जिसमें वह सफल भी रहे। इसी तरह दादरी से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी युवा नेता हैं। वहीं, बसपा ने नोएडा से कृपा राम शर्मा, दादरी से मनवीर भाटी और जेवर से नरेंद्र भाटी डाढ़ा को प्रत्याशी बनाया है। कृपाराम नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर के रहने वाले हैं। मनवीर भाटी बिसरख और नरेंद्र भाटी डाढ़ा गांव के निवासी हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष लखमी सिंह की ओर से नामों की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेशानुसार व संगठन के अन्य पदाधिकारियों की संस्तुति से तीनों प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

भाजपा के दिल्ली तो सपा के लखनऊ से होंगे प्रत्याशी घोषित
भाजपा की ओर से दिल्ली में बैठक के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। लखनऊ से तीन-तीन प्रत्याशियों के नामों को दिल्ली भेजा गया है। अब वहां कार्यकारिणी की बैठक में अंतिम तौर पर किसी एक नाम पर सहमति बनेगी। सपा के दादरी व नोएडा सीट के प्रत्याशियों को लखनऊ बुलाया गया है और वहां अंतिम तौर पर मुहर लगेगी। संभावना है कि 24 घंटे के भीतर प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस
नोएडा- पंखुड़ी पाठक
जेवर- मनोज चौधरी
दादरी- दीपक भाटी चोटीवाला
बसपा
नोएडा- कृपाराम शर्मा
जेवर- नरेंद्र भाटी डाढ़ा
दादरी- मनवीर भाटी
सपा-रालोद
जेवर - अवतार सिंह भड़ाना
आम आदमी पार्टी
नोएडा- पंकज अवाना
जेवर- पूनम सिंह
दादरी- संजय सिंह चेची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed