फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly man dies after falling from roof during monkey attack

Noida News: बंदरों के हमले से छत से गिरे बुजुर्ग की मौत

Fri, 17 Jul 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after falling from roof during monkey attack
गौड़ यमुना सिटी में अंडरग्राउंड टैंक की सफाई के दौरान 60 मीटर रोड पर फैला पानी। संवाद
- दनकौर में बढ़ती जा रही है बंदरों के काटने के मामले, स्थानीय लोग परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजंसी

दनकौर। बंदरों के हमले से कस्बा निवासी बुजुर्ग छत से नीचे गिर गए। हादसे में गर्दन की हड्डी टूटने से उनकी मौत हो गई। निवासियों ने बताया कि प्रेमनगर मोहल्ला निवासी कलुआ (63) मंगलवार शाम को छत पर थे। अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर धावा बोल दिया। बंदरों को अपनी तरफ बढ़ते देख आपाधापी में उनका संतुलन बिगड़ गया। वह पहली मंजिल की छत से सीधे नीचे जमीन पर आ गिरे। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर दौड़े। उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि गिरने के कारण उनकी गर्दन की हड्डी टूट चुकी है। बृहस्पतिवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजन और निवासियों ने नगर पंचायत अधिकारियों से बंदरों को पकड़ने की मांग की है। निवासियों ने कहा कि कस्बे में आए दिन बंदरों के हमले की घटनाएं हो रही हैं। बच्चे घर से नही निकल पा रहे हैं। दिन और रात बंदरों का समूह घरों की छत पर बैठा रहता है। सभासद मोहित ने कहा कि बीते 10 दिन में बंदरों के काटने से रामपाल, महेश और शाहिद समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। बंदरों के डर से लोगों ने घर की छत पर जाना बंद कर दिया है।

गौड़ यमुना सिटी में अंडरग्राउंड टैंक की सफाई के दौरान 60 मीटर रोड पर फैला पानी। संवाद

गौड़ यमुना सिटी में अंडरग्राउंड टैंक की सफाई के दौरान 60 मीटर रोड पर फैला पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed