फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly making repeated visits to Vikas Bhawan for pension; receiving no satisfactory answers.

Noida News: पेंशन के लिए विकास भवन के चक्कर लगा रहे बुजुर्ग, नहीं मिल रहा संतोषजनक जवाब

Fri, 21 Aug 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Elderly making repeated visits to Vikas Bhawan for pension; receiving no satisfactory answers.
ग्रेटर नोएडा के विकास भवन में जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में पेंशन न मिलने ​शिकायत करने
- छह से अधिक बुजुर्ग पहुंचे समाज कल्याण विभाग, किसी को एक तो किसी को पांच साल से पेंशन का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर शुक्रवार को छह से अधिक बुजुर्ग विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचे। बुजुर्गों का आरोप है कि कई बार विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें पेंशन नहीं मिलने का स्पष्ट कारण नहीं बताया जा रहा है। शुक्रवार को भी करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बाद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दूर-दराज से आए बुजुर्गों को बिना जानकारी मिले ही निराश होकर लौटना पड़ा।
वृद्धावस्था पेंशन की राशि पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हर तीन महीने में भेजी जाती है। इसके बावजूद जिले में कई बुजुर्ग लंबे समय से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। शुक्रवार को जेवर, दनकौर और नोएडा से छह से अधिक बुजुर्ग पेंशन की जानकारी लेने विकास भवन पहुंचे थे। बुजुर्गों का कहना है कि विभाग में पेंशन का काम देखने वाले कर्मचारी और अधिकारी के उपलब्ध नहीं होने से उन्हें परेशानी हुई। करीब एक घंटे बाद एक कर्मचारी ने बिजली नहीं होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन

एक साल से पेंशन का इंतजार-
जेवर के मूंजखेड़ा निवासी जावन ने बताया कि करीब एक साल से पेंशन की राशि नहीं मिली है। बैंक से भी कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि विकास भवन पहुंचने पर संबंधित अधिकारी के नहीं मिलने से परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से नहीं मिली पेंशन-
नोएडा सेक्टर-8 निवासी लक्ष्मी ने बताया कि करीब चार साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। उन्होंने कई बार समाज कल्याण विभाग में लिखित शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिवराज ने करीब तीन साल से पेंशन नहीं मिलने की बात कही। रीलका निवासी मेघराज ने बताया कि 15 दिन पहले आवेदन किया था, लेकिन स्टेटस नहीं बताया गया। नियाना निवासी जयदेवी ने पांच साल और मायंचा निवासी दिलभरी ने मार्च 2026 से पेंशन नहीं मिलने की बात कही।

कोट-
पेंशन संबंधी शिकायतों की जांच कराई जा रही है। कारणों का पता लगाकर पात्र लाभार्थियों की पेंशन शुरू कराने की कार्रवाई की जाएगी। -सतीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed