फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly GM was robbed by giving him a lift in the car, nine stabbeds with a screwdriver

बुजुर्ग जीएम को कार में लिफ्ट देकर लूटा, पेचकस से किए नौ वार

Fri, 08 Oct 2021 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Elderly GM was robbed by giving him a lift in the car, nine stabbeds with a screwdriver
पेचकस से घायल बुजुर्ग जीएम। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। शहर में औजार गैंग फिर सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह गिरोह ने कंपनी जा रहे एक बुजुर्ग जीएम को कार में लिफ्ट दी और आंख पर पट्टी बांधकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने उन्हें दो घंटे तक कार में घुमाकर पर्स में रखे 1200 रुपये और डेबिट कार्ड से भी दो बार में 20 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पेचकस से नौ बार वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर बीटा-1 निवासी मृगेंद्र कुमार कटारिया (67) दिल्ली स्थित एक कंपनी में जीएम हैं। मृगेंद्र कार से आफिस जाते है, लेकिन बृहस्पतिवार को वह जाम आदि से बचने के लिए मेट्रो से जाने के लिए घर से निकले और रायन गोलचक्कर पर ऑटो का इंतजार करने लगे। इस बीच सफेद रंग की एक कार उनके पास आकर रुकी। इसमें चार बदमाश सवार थे। बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और हाथ से बैग ले लिया। मृगेंद्र को शक हुआ तो उन्होंने कहा कि लैपटॉप घर पर रह गया है। उन्हें वापस जाना है, लेकिन बदमाशों ने आंख पर पट्टी बांधकर बंधक बना लिया और सिटी पार्क से होते हुए डेल्टा-1 गोलचक्कर की ओर ले गए। इसके बाद पर्स लूटा और डेबिट कार्ड से भी रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

हमला किया तो बोले-पिता की उम्र का हूं
बदमाश जब हमला कर रहे थे तो बुजुर्ग ने कहा कि वह पिता की उम्र के हैं। इसके बावजूद आरोपियों ने नौ वार कर दिए। वहीं, बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने पिन पूछकर एटीएम से रुपये निकाले हैं। पुलिस एटीएम और सीसीटीवी फुटेज जुटाकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से सक्रिय है औजार गिरोह
यह पहला मामला नहीं है जब शहर में औजार गिरोह सक्रिय हुआ है। तीन साल में गिरोह ने कई वारदात को अंजाम दिया है। गिरोह त्योहारों से पूर्व सक्रिय होता है।
थाना प्रभारी लाइन हाजिर, अनिल राजपूत और महेंद्र देव सिंह की तैनाती
बुजुर्ग से लूट की घटना के बाद थाना प्रभारी रामेश्वर कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इससे पहले बीटा-2 थाना क्षेत्र में ही ऑटो में सवार होकर जा रहे इंजीनियर मोबाइल लूट की घटना के दौरान सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने थाना सेक्टर-58 प्रभारी अनिल राजपूत को बीटा-2 का थाना प्रभारी बनाया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा जोन के एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह को एसीपी यातायात बनाया गया है। उनके स्थान पर यातायात एसीपी महेंद्र देव सिंह को एसीपी प्रथम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed