फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly and disabled people can fill the form till 25

Noida News: मतदान सुविधा पाने के लिए 25 तक फार्म भर सकते हैं बुजुर्ग और दिव्यांग

Fri, 12 Apr 2024 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Elderly and disabled people can fill the form till 25
-पहली बार घर पर पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। दिव्यांगता और बुढ़ापे के कारण बड़ी संख्या में लोग मतदान नहीं कर पाते हैं। इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार लोकसभा चुनाव में पहली बार पोस्टल बैलेट के जरिये घर पर मतदान की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए इस वर्ग के लोगों को 25 अप्रैल तक फॉर्म भरना होगा।


चुनाव आयोग दिव्यांग या 85 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ही घर से मतदान करने या उन्हें मतदान केंद्र तक लाने ले जाने की सुविधा दे रहा है। इसके लिए ऐसे मतदाताओं को मतदाता फॉर्म 12 डी भरकर जमा करना होगा। यदि फार्म भरने में असुविधा हो रही है तो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की मदद ले सकते हैं। चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पात्र मतदाता https://tinyurl.com/42m46jfx पर जाकर फॉर्म 12 डी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद वह खुद फार्म भरकर रिटर्निंग आफिसर के पास जमा कर सकते हैं या बीएलओ की सहायता से फॉर्म भरकर जमा करा सकते हैं। दिल्ली में फॉर्म भरकर रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा करने की आखिरी तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की गई है। -----------------
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर तय करेंगे कैसे कराना है मतदान

फार्म जमा करने के बाद रिटर्निंग आफिसर स्थिति को देखते हुए निर्धारित करेंगे कि घर पर पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान कराना है या गाड़ी भेजकर दिव्यांग या बुजुर्ग व्यक्ति को मतदान केंद्र तक पिकअप एंड ड्रॉप की सुविधा देनी है। घर पर मतदान के लिए दो पोलिंग अधिकारी, वीडियोग्राफर और सुरक्षा कर्मी की टीम निर्धारित तारीख और समय पर मतदाता के घर जाएगी। मतदाता को इसकी सूचना उसके मोबाइल नंबर पर पहले ही दे दी जाएगी। यदि किसी कारणवश पहली बार मतदाता घर पर नहीं है तो टीम दूसरी बार भी घर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------
100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या बढ़ी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में 10 गुणा अधिक संख्या में 100 साल से अधिक उम्र के मतदाता मतदान करेंगे। दिल्ली में 100 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों की संख्या 1004 है।
----------------
दिल्ली में 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का ब्यौरा

कुल मतदाता -263771

पुरुष - 129059

महिला - 134705

-----

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या...

कुल मतदाता - 71794

पुरुष – 44439

महिला - 27350
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed