फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight super zonal magistrates will conduct peaceful voting in all three assembly seats

तीनों विधानसभा सीट पर आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट कराएंगे शांतिपूर्ण मतदान

Sun, 30 Jan 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Eight super zonal magistrates will conduct peaceful voting in all three assembly seats
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा में आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त होंगे। जो 10 फरवरी को मतदान के दिन क्षेत्र में उतरेंगे। इन सभी पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने की जिम्मेदारी होगी। वहीं सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 5 और 6 फरवरी को अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

गौतमबुद्घ नगर की तीनों विधानसभा सीट नोएडा, जेवर और दादरी पर 10 फरवरी को मतदान होगा। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रशासन ने तीनों विधानसभा को 125 सेक्टर और 26 जोन में बांटा है। इन सभी के लिए एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिन पर अपने-अपने क्षेत्र में मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने की जिम्मेदारी होगी। सभी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन

अब प्रशासन तीनों विधानसभा में कुल आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त होंगे। जो अपर जिलाधिकारी रैंक के अफसर होंगे। नोएडा और दादरी विधानसभा में तीन-तीन सुपर जोन मजिस्ट्रेट होंगे। जबकि जेवर विधानसभा में दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के अंडर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। अगर किसी भी कोई दिक्कत आती है तो उसका समाधान कराने की जिम्मेदारी इन पर रहेगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 5 और 6 फरवरी को अपने-अपने क्षेत्र का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देंगे। जिससे अगर कोई समस्या हो तो उसका समय से समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा वार सेक्टर, जोनल व सुपर जोनल मजिस्ट्रेट
विधानसभा सेक्टर जोनल सुपर बूथ
नोएडा 41 12 03 755
दादरी 42 08 03 665
जेवर 42 06 02 420
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट मतदान के दिन अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर तैयारियों को परखना होगा। अगर कहीं खामियां मिलीं तो उनका दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)

कंट्रोल रूम में आ रही हैं मतदाता पहचान पत्र नहीं मिलने की शिकायतें
ग्रेटर नोएडा। मतदान के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम के नंबर 1950 पर रोजाना 15 से 20 शिकायतें आ रही हैं। इनमें से ज्यादातर मतदाता पहचान-पत्र नहीं मिलने से जुड़ी होती हैं। दादरी, नोएडा और जेवर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में शनिवार को अवनीश सैनी, अंजली, नारद मुनी, राजकुमार, राहुल, शिखा अग्रवाल, अनुपम यादव, काजल भारद्वाज, सीताराम, प्रियंका वर्मा, अनीस कुमार समेत लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। जिनमें पूर्व में फार्म जमा करने के बाद भी अभी तक मतदाता पहचान-पत्र नहीं मिलने समेत अन्य शिकायतें दर्ज कराई गईं। कंट्रोल रूम के कर्मचारी लोगों को जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed