{"_id":"619000215d10ed0f6075c4a4","slug":"eight-petrol-pumps-will-be-shifted-to-clear-tha-way-of-expressway-noida-news-noi6156485106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे की राह में बाधा बने आठ पेट्रोल पंप होंगे शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे की राह में बाधा बने आठ पेट्रोल पंप होंगे शिफ्ट
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे के कार्य को रफ्तार देने के लिए बाईपास रोड पर बने करीब आठ पेट्रोल पंपों को जल्द दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने संचालकों को पेट्रोल पंप हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को दिल्ली-मुबंई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जाना है। लिंक रोड डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर फरीदाबाद होते हुए सोहना तक जाएगा और वहां से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुडे़गी। फरीदाबाद में इसके लिए बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लेन किया जाना है। इसके लिए एनएचएआई को दोनों तरफ 70-70 मीटर जगह चाहिए। मुख्य चौराहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनाने का काम एनएचएआई द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही बड़ौली के पास जगह कम होने के कारण लगभग 1700 मीटर हिस्से में एलिवेटेड रोड बनाया जाना है। इसके लिए एनएचएआई ने पाइलिंग का काम शुरू कर दिया है।
बदरपुर बॉर्डर से कैल गांव तक सड़क के दोनों तरफ आठ पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन बने हुए है जो निमार्ण कार्य में बाधा बने हुए हैं। इस कारण सड़क चौड़ीकरण का काम रुका हुआ है। वहीं कई जगह लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे है। जिससे एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में रुकावट आ रही है। इस परियोजना पर पीएमओ भी नजर बनाए हुए है। इसे देखते हुए एनएचएआई ने बाईपास रोड पर बने आठ पेट्रोल पंपों का हटाने की तैयार की है।
विज्ञापन
तेजी से चल रहा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य
एनएचएआई की ओर से सेक्टर-13 के पास फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए बाईपास रोड के बीच में बैरिकेड लगाकर पाइलिंग की जा रही है। इसके अलावा तिगांव पुल, सेक्टर 62 व शाहपुरा के पास भी बैरिकेडिंग लगाकर पाइलिंग शुरू कर दी हैं। बाईपास से गुजरने वाले ट्रैफिक का बदरपुर बॉर्डर से रूट डायवर्ट किया गया है। केवल छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई है। अधिकांश वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजारा जा रहा है।
वर्जन
बाईपास रोड पर बने करीब आठ पेट्रोल पंपों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के आदेश जारी किए गए हैं। एक्सप्रेसवे के लिए एनएचएआई को सड़क के दोनों ओर 70-70 मीटर जगह चाहिए। इसके बाद कहीं भी पेट्रोल पंप खोले जा सकते हैं। इसके अलावा कई जगह एलिवेटेड सड़क बनाने के लिए पाइलिंग शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन सभी जगहों पर अंडरपास और फ्लाईओवर बनने शुरू हो जाएंगे। - धीरज सिंह, डीजीएम, एनएचएआई ।