यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर: 30 फीट नीचे गिरा टमाटर से भरा कैंटर, दो हादसों में आठ लोग घायल
रसूलपुर निवासी चालक दानिश और रिहान कैंटर में मध्यप्रदेश के शिवपुरी से टमाटर लेकर मेरठ की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग पांच बजे जैसी ही वह जीरो प्वाइंट के पास पहुंचे। कोहरे के कारण कैंटर चालक नियंत्रण खो बैठा। कैंटर ग्रिल तोड़कर यमुना एक्सप्रेसवे के फ्लाइओवर की ग्रिल तोड़कर नीचे गिर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह कोहरे का कहर देखने को मिला। नॉलेज पार्क और दनकौर क्षेत्र में हुए दो हादसों में दो मासूम समेत आठ लोग घायल हो गए। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर मध्यप्रदेश से मेरठ जा रहा कैंटर ग्रिल तोड़कर 30 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दनकौर क्षेत्र में गलत दिशा में आ रही कार दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में रबूपुरा के परिवार की दो महिलाएं और दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रसूलपुर निवासी चालक दानिश और रिहान कैंटर में मध्यप्रदेश के शिवपुरी से टमाटर लेकर मेरठ की ओर जा रहे थे। सुबह लगभग पांच बजे जैसी ही वह जीरो प्वाइंट के पास पहुंचे। कोहरे के कारण कैंटर चालक नियंत्रण खो बैठा। कैंटर ग्रिल तोड़कर यमुना एक्सप्रेसवे के फ्लाइओवर की ग्रिल तोड़कर नीचे गिर गया। हादसे में चालक दानिश और रिहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी टांगों में फ्रैक्चर बताया गया है। वहीं, कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया और टमाटर नीचे फैल गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर कैंटर मालिक कप्तान भी मौके पर पहुंच गया।
दिल्ली से मिर्जापुर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी कमल पुजारी सोमवार तड़के परिवार के साथ दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार दनकौर क्षेत्र में पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही एक कार उनकी कार से टकरा गई। इस कार में ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 निवासी शैलेंद्र अस्थाना सवार थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरा अधिक होने के कारण दोनों कार चालक एक दूसरे को देख नहीं सके। हादसे में शैलेंद्र अस्थाना, कमल पुजारी, पूनम, अमरा, सात वर्षीय डोली और पांच वर्षीय एक अन्य बच्चा घायल हो गया। कार कमल पुजारी का साथी सुशील चला रहा था, वह मामूली रूप से चोटिल हुआ है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का जिम्स में उपचार चल रहा है।
जहां गिरा कैंटर वहां अक्सर होते हैं हादसे
यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर सोमवार सुबह हुए हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। लेकिन यह पहला मामला नहीं है जब इस स्थान से कोई वाहन गिरा है। पिछले माह इसी स्थान के पास एक बाइक सवार सेना का जवान गिर गया था। इससे पहले यहां एक कार नीचे गिरी थी और सवारों की मौत हुई थी। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर पर ढलान और मोड़ है। जेवर की ओर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा आने के दौरान ढलान और मोड़ पर कई बार वाहन नियंत्रण नहीं कर पाते और ग्रिल से टकराने से हादसे होते हैं।