फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight arrested for cheating on the pretext of doubling the jewelery

जूलरी दोगुना करने का झांसा देकर ठगने वाले आठ गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested for cheating on the pretext of doubling the jewelery
पकड़े गए आरोपी।
नोएडा। पैसे व जूलरी दोगुना करने का झांसा देकर ठगने वाले टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो जूलर भी शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने जूलरी, नकदी, दो कारें बरामद की हैं। बदमाशों ने छह साल में एनसीआर में करीब 150 से अधिक ठगी की हैं।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश एस और एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने महिलाओं को ठगने वाले आठ आरोपियों को सेक्टर-59 से गिरफ्तार किया है। बदमाश कम पढ़ी लिखी और बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। इनकी पहचान कलंदर कॉलोनी दिल्ली निवासी हामिद अली व बेटा अफरोज, मोहम्मद नाजुर खान, मोहम्मद शाहिद, साहिब व अब्बास और गाजियाबाद निवासी सचिन वर्मा व प्रज्वल वर्मा के रूप में हुई है। सचिन व प्रज्वल जूलर हैं। अब्बास व शाहिद कार चालक हैं। सभी बदमाश जेन व वैगनआर कार को किराये पर लेकर निकलते थे और नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हापुड़ में जाकर ठगते थे। हाल में ही इन बदमाशों ने सेक्टर-59 में दो महिलाओं को ठगा था।
विज्ञापन

जादू दिखाने तो कभी पुलिस की चेकिंग का देते थे झांसा
बदमाश सांप दिखाने के नाम भी ठगते थे तो कभी जादू दिखाने या पुलिस चेकिंग के नाम पर झांसा देकर महिलाओं से जूलरी उतरवाकर नकली जूलरी थमा देते थे। शुक्रवार को नरेला से भी बदमाश ठगी करके आए थे। हामिद वर्ष 2016 में दिल्ली से जेल जा चुका है। इसके अलावा अन्य आरोपी पुलिस से बचते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बदमाशों ने एनसीआर में 150 से अधिक वारदात की हैं। पुलिस टीम को इसके लिए 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। - राजेश एस, डीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed