{"_id":"6ae0d34da1963a9930027946","slug":"efforts-to-improve-power-supply-in-30-sectors-intensified-170-rmus-to-be-installed-grnoida-news-c-1-noi1095-4879034-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 30 सेक्टरों की बिजली आपूर्ति सुधारने की कवायद तेज, लगेंगे 170 आरएमयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 30 सेक्टरों की बिजली आपूर्ति सुधारने की कवायद तेज, लगेंगे 170 आरएमयू
विज्ञापन
-230 करोड़ रुपये खर्च से मार्च 2027 तक शहर के सभी सेक्टरों में उपकरण लगाने का लक्ष्य
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम 230 करोड़ रुपये खर्च कर 30 सेक्टरों की बिजली की आपूर्ति में सुधार करेगा। जहां बिजली की एक लाइन में खराबी आने पर अब दूसरी लाइन से आपूर्ति बहाल करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके लिए निगम की ओर से 170 स्वचालित रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगेंगे। मार्च 2027 तक यह काम पूरा हो जाएगा।
विद्युत निगम के अनुसार, आरएमयू लगने से बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक फीडर से सप्लाई अपने आप शुरू हो सकेगी। इसके लिए कर्मचारियों को मौके पर पहुंचकर मैन्युअल तरीके से लाइन बदलने की जरूरत नहीं होगी। इससे खराबी के कारण बिजली बंद रहने का समय कम करने और उपभोक्ताओं को राहत देने में मदद मिलेगी। विद्युत निगम ने सबसे पहले सेक्टर-20 स्थित बिजली उपकेंद्र पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस तकनीक का परीक्षण किया था। ट्रायल सफल रहने के बाद शहर के अन्य बिजली उपकेंद्रों और आवासीय व औद्योगिक क्षेत्रों में भी उपकरण लगाने का काम तेज किया गया। सेक्टर-22, सेक्टर-23 और एनएसईजेड समेत कई बिजली उपकेंद्रों पर आरएमयू लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा सेक्टर-33, चौड़ा, सेक्टर-38, 39, 40, 82, 93, 93बी, 99 और 100 सहित कई क्षेत्रों में भी काम पूरा होने की जानकारी विद्युत निगम ने दी है। इससे करीब 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- --
उपभोक्ताओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए आरएमयू लगाए जा रहे हैं। इससे एक फीडर में खराबी आने पर वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति बहाल करने में मदद मिलेगी। मार्च 2027 तक निर्धारित स्थानों पर काम पूरा करने का लक्ष्य है। - विवेक कुमार पटेल, अधीक्षण अभियंता (तकनीकी), विद्युत निगम