फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Efforts to burn the paddy kept at the purchasing center due to lack of weight

तौल नहीं होने से क्रय केंद्र पर रखे धान को जलाने का प्रयास

Wed, 24 Nov 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Efforts to burn the paddy kept at the purchasing center due to lack of weight
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के नीमका गांव स्थित सरकारी धान क्रय केंद्र पर मंगलवार को तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने पहले तो जमकर हंगामा किया। इसके बाद क्रय केंद्र पर रखे धान को डीजल डालकर जलाने का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद अधिकारियों ने आक्रोशित किसानों को रोक लिया और समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद तुरंत केंद्र पर धान की तौल भी शुरू करा दी। नीमका गांव में किसानों से धान की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोला गया है। इस केंद्र पर नीमका, चौरोली, खाजपुर, थोरा, भवोकरा और दयौरार आदि गांव के किसान धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि 15 दिन से क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने तौल बंद कर रखी है। वह रोज धान बेचने के लिए केंद्र पर पहुंचते हैं, लेकिन खरीद नहीं होने से लौटना पड़ता है। फसल बुवाई के समय भी किसान क्रय केंद्र पर पड़े धान की रखवाली करने को मजबूर हैं। रोज-रोज की दिक्कत से परेशान होकर मंगलवार सुबह किसानों ने क्रय केंद्र पर हंगामा किया। इसके बाद क्रय केंद्र पर पड़े धान को डीजल डालकर आग के हवाले करने का प्रयास किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार अखिलेश कुमार ने किसी तरह किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए धान की तौल शुरू कराई।
विज्ञापन

‘बिना एमएसपी के कानून नहीं खत्म होगा धरना’
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि बिना एमएसपी कानून के संयुक्त किसान मोर्चा का धरना खत्म नहीं होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मावी के पिता के निधन पर परिवार को सांत्वना देने टिकैत बिरौंडी पहुंचे थे। राकेश ने कहा कि 26 और 29 नवंबर को किसान गाजीपुर बॉर्डर पर अपना कार्यक्रम करेगा। इस मौके पर मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान, पूर्व पहलवान चौधरी जीवन सिंह, नरेंद्र नागर, बॉबी नागर, पंकज शर्मा, राम कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, विभोर शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed