फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   education

बच्चे घर पर बैठकर कैसे करें पढ़ाई, मिलेगी मदद

विज्ञापन
education
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के साथ-साथ घर पर बैठकर पढ़ाई करने में भी बच्चों की सहायता करेगा। बोर्ड ने इसके लिए टेली हेल्पलाइन शुरू की है। यह हेल्पलाइन 24 से 31 मार्च तक जारी रहेगी। इसके लिए बोर्ड ने 9 नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर बच्चों को बताया जाएगा कि वे कैसे प्रभावी ढंग से अपने दिन की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, बोर्ड ने कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर व सोशल डिस्टेंसिंग को प्रोत्साहित करने के लिए यह टेली हेल्पलाइन जारी रखने का फैसला किया है। इससे पहले 19 मार्च को बोर्ड ने पहले से जारी टेली काउंसलिंग के टोल फ्री नंबर 1800118004 पर कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता बढ़ाने की घोषणा की थी। नए नंबरों पर सुविधा 24 मार्च से 31 मार्च तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक मिलेगी। यह हेल्पलाइन मुख्य रूप से छात्रों से कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने और खुद व दूसरों को बचाने के तरीकों की जागरूकता के लिए है। इस पर वे यह जानकारी भी ले सकते हैं कि वे घर पर पढ़ाई कैसे करें और प्रभावी ढंग से योजना कैसे बनाएं। सचिव के अनुसार, पहले से जारी सीबीएसई मनोवैज्ञानिक हेल्पलाइन 31 मार्च तक टोल फ्री नंबर 1800118004 पर जारी रहेगी।
विज्ञापन

इन नंबरों पर मिलेगी सहायता
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे
1. 9899991274
2. 8826635511
3. 9717675196
4. 9999814589
दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे
1. 9811892424
2. 9899032914
3. 9599678947
4. 7678455217
5. 7210526621
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed