फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Education department gave instructions to close 10 coaching centers

Noida News: शिक्षा विभाग ने 10 कोचिंग सेंटर को बंद करने के दिए निर्देश -

Fri, 23 Jun 2023 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Education department gave instructions to close 10 coaching centers
दस कोचिंग सेंटर को बंद करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- कोचिंग सेंटर ने पंजीकरण और अग्निशमन विभाग का अनापत्ति पत्र को लेकर नहीं दिए जवाब
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब नहीं देने पर शिक्षा विभाग ने दस कोचिंग सेंटरों के संचालन पर रोक लगा दी है। विभाग ने कहा है कि बिना सुरक्षा प्रबंध से कोचिंग सेंटर का संचालन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद से शिक्षा शिक्षा विभाग ने नोएडा व ग्रेनो के करीब 54 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किया गया था। इनके पास न तो विभाग में पंजीकरण था और न ही अग्निशमन विभाग का अनापत्ति पत्र था। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सेक्टर-125 के एआईसी एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉम्पेटेटिव एक्जामिनेशनल, सेक्टर-62 स्थित मार्क्समेन क्लासेज, फिजिक्सवाला, एलन इंस्टीट्यूट, टेक्सास रिव्यू कोचिंग सेंटर, नारायण कोचिंग सेंटर, विद्या मंदिर क्लासेज, अल्फा-1 के हाईबीम क्लासेज और अल्फा वन स्थित टाइम कोचिंग सेंटर समेत अन्य को नोटिस जारी करते हुए बुधवार को जवाब देने के आदेश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दस कोचिंग सेंटर की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। मामले में चेतावनी जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी कोचिंग सेंटर चलते पाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed