नूंह। हरियाणा गर्ल्स बटालियन नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) नूंह और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एनसीसी इंचार्ज कुसुम मलिक के नेतृत्व में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका से जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी दी गई। लोगों ने ‘हरे पत्तेदार सब्जियां खाओ-कुपोषण को दूर भगाओ’, ‘अंकुरित अनाज खाओगे-अच्छी सेहत पाओगे’, ‘दूध ,दही सब थाली में-पेप्सी, कोकाकोला नाली में’ आदि नारों के माध्यम से जलेबी चौक, चोपड़ा बाजार सिंडिकेट बैंक, बाल्मीकि मोहल्ले से होते हुए पूरे फिरोजपुर झिरका में लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
इस रैली को डॉ. पवन यादव और अनीता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में एनसीसी के 80 कैडेट के अलावा आंगनवाड़ी वर्कर शालू, सुनीता, अंजू, रानी, रीना आदि ने हिस्सा लिया। एनसीसी कैडेट, आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्परों ने शपथ ली कि वे किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत करने का वचन देते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाएंगे। सही पोषण का अर्थ है पौष्टिक आहार, साफ पानी, सही प्रथाएं हैं। पोषण अभियान को पूरे देश में आंदोलन बनाएंगे। हर घर, हर विद्यालय ,हर गांव ,हर शहर में सही पोषण की गूंज उठेगी। इस जन आंदोलन से मेरे भारतीय भाई ,बहन और सभी बच्चे स्वस्थ होंगे और पूरी क्षमता प्राप्त करेंगे।