फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eastern Corridor will start on August 15, preparations to be inaugurated by PM

15 अगस्त को शुरू होगा ईस्टर्न कॉरिडोर, पीएम से उद्घाटन कराने की तैयारी

Thu, 30 Jun 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Eastern Corridor will start on August 15, preparations to be inaugurated by PM
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 15 अगस्त को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के ईस्टर्न कॉरिडोर की खुर्जा से बोड़ाकी लिंक लाइन का उद्घाटन कराने की तैयारी है। कॉरिडोर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बुधवार को डीएफसीसी की टीम ने कॉरिडोर की लिंक लाइन का निरीक्षण किया और निर्माण कंपनी को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। अफसरों का दावा है कि जुलाई के आखिर तक कॉरिडोर तैयार हो जाएगा। कॉरिडोर शुरू होने से जिले के हजारों व्यापारियों को एक जगह से दूसरी जगह कम खर्च में माल पहुंचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन

कोलकाता से लुधियाना के बीच डीएफसीसी का ईस्टर्न कॉरिडोर बन रहा है। बुलंदशहर के खुर्जा से गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी तक कॉरिडोर की लिंक लाइन तैयार की जा रही है, जो ईस्टर्न को वेस्टर्न कॉरिडोर से जोड़ेगी। न्यू खुर्जा और न्यू बोड़ाकी नाम से ईस्टर्न कॉरिडोर के स्टेशन बनाए गए हैं। इन दोनों के बीच की दूरी करीब 50 किमी है। कॉरिडोर की लिंक लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बुधवार को डीएफसीसी के एमडी आरके जैन और सीजीएम मेरठ अनिल कालरा व सीपीएम नोएडा तनवीर खान ने 18 सदस्यीय टीम के साथ न्यू खुर्जा से न्यू बोड़ाकी तक कॉरिडोर का निरीक्षण किया। दोपहर साढ़े तीन बजे टीम खुर्जा से निरीक्षण यान पर निकली और सवा पांच बजे तक बोड़ाकी पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भी निरीक्षण यान दौड़ाया गया। बीच-बीच में रुक कर रेल लाइन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुछ खामियां मिली हैं। एमडी ने इन्हें दूर करने के निर्देश दिए हैं। जुलाई के आखिर तक खुर्जा से बोड़ाकी तक कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस बीच रेल कार व इंजन से ट्रायल भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल की देरी से चल रहा है प्रोजेक्ट
डीएफसीसी के ईस्टर्न कॉरिडोर का निर्माण मार्च, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन कोरोना और जमीन पर कब्जा नहीं मिलने से काम पूरा नहीं हो पाया। बोड़ाकी, रिठौरी समेत पांच गांवों में जमीन नहीं मिलने से करीब 1500 मीटर का हिस्सा नहीं बन सका था। अब सभी अड़चनें दूर हो चुकी हैं। निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

खुर्जा से बोड़ाकी तक ईस्टर्न कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया है। कुछ खामियां मिली हैं। उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। जुलाई अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। - रणविजय सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर (यातायात एवं व्यापार विकास) डीएफसीसीआईएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed