फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Earth shook in the district, people came out of home and office

Noida News: जनपद में डोली धरती, घर- दफ्तर से बाहर निकले लोग

Wed, 04 Oct 2023 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Earth shook in the district, people came out of home and office
डोली धरती, घर-दफ्तर से बाहर निकले लोग
विज्ञापन

करीब 30 सेकंड तक भूकंप का रहा असर, सोसाइटियों में मची अफरातफरी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में मंगलवार दोपहर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। इससे सेक्टरों और सोसाइटियों में रहने वाले लोगों में घरों से बाहर निकल गए। औद्योगिक सेक्टरों में सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कंपनियों और अस्पतालों से लेकर तमाम प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोग कुछ देर के लिए सहम गए।
नोएडा में दोपहर करीब 2:51 बजे भूकंप के तेज झटके आए। करीब 30 सेकंड में तीन से चार बार धरती डोलने का अहसास हुआ। इस दौरान कुछ मिनट के लिए अफरातफरी मच गई। नोएडा की हाईराइज सोसाइटी क्लियो काउंटी, सेवेन एक्स सोसाइटी, पाम आलंपिया, सेक्टर-100 से लेकर एक्सप्रेसवे स्थित सोसाइटी के नीचे लोग एकत्रित हो गए। ग्रेटर नोएडा की बड़ी-बड़ी इमारतों में रहने वाले लोग भूकंप की वजह से खुले में आ गए।वहीं, जो लोग ऑफिस में बैठकर काम कर रहे थे, अचानक इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

इसके अलावा औद्योगिक सेक्टरों सेक्टर-तीन, चार, छह, 57, 58, 63 से लेकर अन्य स्थानों पर श्रमिक सड़कों पर निकल आए। इसके साथ ही सेक्टर-18, फिल्म सिटी में लोगों के बाहर आने से जाम की स्थिति बन गई। सेक्टर-71 निवासी राहुल मिश्रा ने बताया कि भूकंप के झटके इतने तगड़े थे कि हम लोग डरकर घर से बाहर निकल गए, हालांकि कुछ देर में स्थिति सामान्य हो गई। वहीं, महागुन माइवुड्स सोसाइटी में रहने वाली निकिता ने बताया कि ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को काफी तेज झटका महसूस हुआ। इससे डरे सभी लोगों को नीचे उतरना पड़ा। इससे पहले भी कई झटके आए है लेकिन यह बहुत तीव्रता वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सोसाइटियों में अफरातफरी, सीढिय़ों से उतरे लोग

बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोगों को भूकंप ने बहुत डरा दिया। झटका महसूस होते ही ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोग सीढिय़ों से बाहर निकले। उतरते वक्त लोग काफी परेशान हो गए। बुजुर्गों को खासी दिक्कत हुई। इस दौरान अधिकतर सोसाइटियों की लिफ्ट थोड़ी देर के लिए बंद भी कर दी गई। सेवन एक्स सोसाइटी, एक्सप्रेस वे और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसाइटियों के नीचे काफी संख्या में लोग देखे गए। वहीं, कुछ लोग पालतू जानवरों को लेकर तेजी से सीढि़यों से उतरे।
---

औद्योगिक सेक्टरों और फिल्म सिटी में भी दिखा डर
भूकंप से न केवल सोसाइटियों में रहने वाले बल्कि औद्योगिक सेक्टरों और फिल्म सिटी में काम करने वाले लोग भी सहम गए। औद्योगिक सेक्टरों में काम करने वाले लोग सड़क पर आ गए। इसी तरह फिल्म सिटी में काम करने वाले लोग जब बाहर आ गए तो वहां जाम की स्थिति बन गई। बाद में स्थिति सामान्य हुई।



000
फोटो
फ्लैट की छत में आई दरार, सहमा परिवार

ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट सोसाइटी का मामला
ग्रेटर नोएडा। भूकंप की वजह से ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्टेट सोसाइटी के एक फ्लैट की छत में दरार आ गई। इससे परिवार सहम गया है और मेंटेनेंस टीम को सूचना दी है। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि भूकंप का झटका सभी टावर में महसूस किया गया। अजीम खान परिवार के साथ सोसाइटी के टावर वन के 19वें फ्लोर रहते हैं। मंगलवार दोपहर भूकंप से उनके बेडरूम की छत में दरार आ गई। उन्होंने बताया कि भूकंप का झटका इतना तेज था कि सभी सहम गए और खुले में पहुंच गए। काफी देर बाद सभी लौटे लेकिन उन्होंने छत की दरार पर ध्यान नहीं दिया। शाम को छत पर नजर पड़ी तो लंबी दरार दिखी। यह दरार भूकंप से ही आने की संभावना है। उनका कहना है कि पहली बार इतनी तीव्रता का भूकंप महसूस किया। सभी टावर हिल गए थे। वहीं सोशल मीडिया पर अन्य कई सोसाइटियों के फ्लैटों में भी दरार आने की चर्चा रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed