फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dust kept flying and garbage kept burning, no arrangements were visible

Noida News: उड़ती रही धूल और जलता रहा कूड़ा, नहीं दिखे इंतजाम

Mon, 02 Oct 2023 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dust kept flying and garbage kept burning, no arrangements were visible
फोटो:
विज्ञापन

उड़ती रही धूल और जलता रहा कूड़ा, नहीं दिखे इंतजाम
- ग्रेटर नोएडा में पहले दिन नहीं दिखा ग्रैप लागू होने का असर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बाद भी रविवार को ग्रेटर नाएडा में जगह-जगह कूड़ा जलता रहा। सड़क पर धूल उड़ती रही जिस पर काबू पाने के इंतजाम नहीं दिखे। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्राधिकरण और प्रशासन की टीमें भी नदारद रहीं। किसी भी स्तर से पानी का छिड़काव और आग बुझाने की कार्रवाई नहीं की गई।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एनसीआर में एक अक्तूबर से ग्रेप लागू कर दिया है। पहले चरण में कूड़ा जलाने पर रोक है, लेकिन रविवार को ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह कूड़ा जलाया गया। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक तीन में न्यू हॉलैंड ट्रेक्टर कंपनी के पास खाली भूखंड में बड़ी मात्रा में कूड़ा जलाया गया। वहां पर आसपास की कंपनियां और कबाड़ी रोजाना कूड़ा डालते हैं। जिसमें आग लगा दी जाती है। रविवार की दोपहर कूड़े में आग लगा दी गई। जो देर शाम तक जलता रहा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसका संज्ञान नहीं लिया। उधर ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर चार स्थित आस्था ग्रींस प्रोजेक्ट के पास सुबह-सुबह कूड़ा जलाया गया। तिलपता गोल चक्कर के साथ-साथ शहर के अन्य आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों में भी कूड़ा जलाया गया।
विज्ञापन

रविवार को सड़कों पर भी पानी का छिड़काव नहीं किया गया। जगह-जगह वाहनों से धूल उड़ती रही। ग्रेनो वेस्ट में इको विलेज दो सोसाइटी, औद्योगिक सेक्टर, 130 मीटर रोड पर डीएफसीसी के अंडरपास, मकोड़ा गांव के पास धूल से लोगों को भी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि रविवार की छुट्टी होने के कारण अधिकारी घरों से नहीं निकले। ग्रेटर नोएडा में ग्रैप के पालन कराने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं दिखी। अक्सर छुट्टी के दिन अफसर ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर करते हैं। इसका फायदा उठाकर लोगों नियमों का उल्लंघन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन सबसे प्रदूषित रहा ग्रेटर नोएडा
लगातार दूसरे दिन ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। रविवार को ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 263 दर्ज किया गया। जो शनिवार को रिकॉर्ड किए गए 298 की तुलना में कम रहा। वहीं नोएडा समेत एनसीआर के अन्य शहरों का वायु प्रदूषण अभी येलो जोन में सामान्य बना हुआ है। रविवार को नोएडा का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed