फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dujana Village: Thirty thousand population, one and a half thousand do government job

दुजाना गांव : तीस हजार है आबादी, डेढ़ हजार करते हैं सरकारी नौकरी

Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dujana Village: Thirty thousand population, one and a half thousand do government job
दुजाना गांव : तीस हजार है आबादी, डेढ़ हजार करते हैं सरकारी नौकरी
विज्ञापन

- 50 दिल्ली पुलिस में और 75 यूपी पुलिस में करतेे है नौकरी, 100 से ज्यादा सेना में हैं तैनात
ग्रेटर नोएडा। करीब 30 हजार की आबादी वाले दुजाना गांव के ग्रामीण पहले सुंदर सिंह और अब अनिल के नाम से आहत हैं। दरअसल अब क्षेत्र के लोग उनके गांव दुजाना को केवल बदमाशों के नाम से ही लोग जानते हैं। जबकि गांव में करीब डेढ़ हजार लोग सरकार सेवा में हैं। इसमें जज से लेकर पुलिस अधिकारी तक शामिल हैं। वहीं कई सेवानिवृत हो चुके हैं। गांव के करीब 50 युवा दिल्ली पुलिस में और 75 लोग यूपी पुलिस में नौकरी करते हैं। जबकि 100 से अधिक लोग सेना में तैनात है और करीब 100 वकील हैं। इनके बावजूद गांव के नाम की छवि अच्छी नहीं है।

गांव के मास्टर भूपेंद्र नागर ने बताया कि दुजाना के निवासी जयप्रकाश नागर जिला जज से सेवानिवृत हुए हैं और वर्तमान में गांव के जयवीर नागर अपर जिला जज है। भूप सिंह नागर दिल्ली पुलिस में एसीपी रह चुके है। वर्तमान में कई इंस्पेक्टर के पद पर है। जबकि सुधीर नागर, यशवीर नागर, सुनील नागर, मानवेन्द्र नागर, प्रियंशा नागर आदि उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed