फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to water filling in the basement, the electricity supply of Ecovillage one Society got disrupted

ग्रेनो: 24 घंटे से डीजी पर इकोविलेज एक के 27 हजार निवासी, बेंसमेंट में पानी भरने से बिजली व्यवस्था बिगड़ी

Fri, 01 Aug 2025 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:12 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज एक सोसाइटी में निवासियों का आरोप है कि डीजल खत्म हो जाने पर डीजी भी बंद हो गया। डीजी के बंद हो जाने पर लिफ्ट से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Due to water filling in the basement, the electricity supply of Ecovillage one Society got disrupted
इकोविलेज एक सोसाइटी की बिजली व्यवस्था बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज एक सोसाइटी में बृहस्पतिवार की सुबह से खराब हुई बिजली अब तक सुचारु नहीं हो पाई है। सोसाइटी की हाई टेंशन वैक्यूम सर्किट में पानी भर जाने के कारण फाल्ट हो जाने से 65 सौ परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर है। 24 घंटे से डीजी चलने से परिवारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


निवासियों का आरोप है कि डीजल खत्म हो जाने पर डीजी भी बंद हो गया। डीजी के बंद हो जाने पर लिफ्ट से लेकर अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेस एजेंसी की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। पानी की सप्लाई भी बाधित होने से निवासियों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि बुधवार को देर रात को हुई बारिश के बाद बेसमेंट में पानी भर गया। पानी भर जाने के कारण सोसाइटी की मेन एचटी वैक्यूम सर्किट में तकनीकी खराबी आ गई है। जिससे सोसाइटी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली नहीं आने के कारण सोसाइटी में डीजी के जरिए बिजली की सप्लाई की गई। एचटी वैक्यूम सर्किट को सही करने के लिए टीम 24 घंटे से काम कर रही है,लेकिन अब तक सोसाइटी में बिजली नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासी समीर ने बताया कि आज भी बिजली आ जाए तो बड़ी बात होगी। उन्होंने बताया कि सुबह चार बजे तक वह खुद मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि टीम की ओर से बताया गया है कि अगर मॉइश्चर पूरी तरह सुख नहीं जाता। तब तक बिजली नहीं आ पाएगी। अधिक पानी चले जाने के कारण कई फाल्ट हो गए हैं। निवासियों को उम्मीद थी कि जल्द बिजली आ जाएगी। 


रात में सोसाइटी में हुआ ब्लैकआउट
निवासियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसाइटी इकोविलेज एक है। जिसमें 52 टॉवरों में लोग रह रहे हैं। 24 घंटे से बिजली नहीं होने के कारण कई बार सोसाइटी में ब्लैकआउट हो गया। कई टॉवरों में डीजी बंद हो गए। जब तक डीजल नहीं आया तो सोसाइटी में हर तरफ केवल अंधेरा ही छाया रहा। निवासियों ने बताया कि डीजी बंद हो जाने के बाद सोसाइटी में लिफ्ट का संचालन भी बंद हो गया। लिफ्ट बंद हो जाने के बाद लोग घरों में कैद हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed