{"_id":"5fa847488ebc3e9bbf6b467d","slug":"due-to-non-compliance-of-orders-byers-will-encircle-up-rera-grnoida-news-noi547381268","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेशों का पालन नहीं होने से यूपी रेरा का घेराव करेंगे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेशों का पालन नहीं होने से यूपी रेरा का घेराव करेंगे खरीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदेशों का पालन नहीं होने से यूपी रेरा का घेराव करेंगे खरीदारी
ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित आइडिया बिल्डर्स के रेड एप्पल रेजीडेंसी के खरीदार यूपी रेरा के आदेशों का पालन नहीं होने से परेशान हैं। उनका आरोप है कि आदेश के बाद रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) पर वसूली भी नहीं हो रही है। परेशान खरीदार सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित यूपी रेरा कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे।
खरीदार अनिल सिंह ने बताया कि बिल्डर ने वर्ष 2012 से फ्लैटों की बुकिंग शुरू की थी। वर्ष 2016 में कब्जा देने का वादा किया था। करीब 400 खरीदारों का पैसा प्रोजेक्ट में फंसा है। परेशान होकर खरीदार यूपी रेरा में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन वहां फीस देने के बाद भी न्याय नहीं मिल रहा है। खरीदारों ने बताया कि अब तक 100 से अधिक खरीदार यूपी रेरा पहुंच चुके हैं। इनमें से 70 से अधिक मामलों में आदेश जारी किया जा चुका है, लेकिन बिल्डर ने उनका पालन नहीं किया है। पालन नहीं होने पर खरीदारों ने यूपी रेरा को जानकारी दी। इस पर रेरा अब तक 16 आदेश में आरसी जारी कर चुका है, लेकिन उन पर भी वसूली नहीं हो सकी है। परेशान खरीदार ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित यूपी रेरा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। वहां अधिकारियों को ज्ञापन देकर आदेशों का पालन और आरसी पर वसूली कराने की मांग करेंगे। खरीदार पैसा वापस कराने या बिल्डर की जमीन नाम कराने की मांग कर रहे हैं।