फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Schools Closed: Due to Cold in Gautam Buddha Nagar, All Schools Up To 8th Closed Till January 16

UP: 16 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल, बढ़ती ठंड की वजह से लिया गया यह फैसला

Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
सार

Gautam Buddha Nagar School Closed : गौतमबुद्धनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 16 जनवरी तक आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी की वजह से सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
Noida Schools Closed: Due to Cold in Gautam Buddha Nagar, All Schools Up To 8th Closed Till January 16
16 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ती ठंड के चलते उत्तर प्रदेश के नोएडा में 16 जनवरी तक सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 16 जनवरी तक आठवीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन


नोटिस में लिखा कि घने कोहरे और अत्यधिक सर्दी की वजह से सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश रहेगा। 16 जनवरी को स्कूलों के समस्त स्टाफ कार्यरत रहेगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।
विज्ञापन


आगरा में 20 जनवरी तक बंद रहेंगे 5वीं तक के सभी स्कूल
इससे पहले आगरा जिले में कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। कक्षा 6 से 12 के विद्यालय 16 जनवरी से खुलेंगे। इन विद्यालयों का समय बदला गया है। कक्षा 6-12 तक के विद्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे की घनी चादर में लिपटा यूपी
लखनऊ और उसके आसपास रविवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कहीं-कहीं पर विजबिलटी शून्य जैसी रही। सड़के शांत रहीं। वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के साथ गलन का भी असर रहा।  इसके पहले शनिवार को भी शीतलहर ने पूरे प्रदेश को चपेट में लिया। शनिवार को इसका दायरा बढ़ा और कानपुर, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर व मेरठ भीषण चपेट में रहे। शेष इलाकों ने गलन भरी ठंड की मार झेली। लुढ़कते पारे के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक इलाके शनिवार को घने कोहरे की चपेट में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed