फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DU: Spot admission round begins for vacant postgraduate seats

डीयू : स्नातकोत्तर की खाली सीटों के लिए स्पॉट एडमिशन राउंड शुरू

Tue, 19 Sep 2023 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
DU: Spot admission round begins for vacant postgraduate seats
-दाखिले के लिए 19 से 21 सितंबर तक किया जा सकता है आवेदन
विज्ञापन

-छात्रों को अपने डैश बोर्ड पर स्पॉट राउंड का विकल्प चुनना होगा

-23 सितंबर को होगा सीटों का आवंटन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद
-23-24 सितंबर तक सीट को स्वीकार कर सकते हैं छात्र-छात्राएं

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रोग्राम में अभी भी सीटें खाली हैं। इसके लिए प्रशासन ने मंगलवार को कोर्स व कॉलेज के अनुसार खाली सीटों की जानकारी ली। इन सीटों को भरने के लिए स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो गई। इन सीटों पर 19 से 21 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। छात्रों को सीटों का आवंटन 23 सितंबर को होगा। इस राउंड में हिस्सा लेने के लिए छात्रों को अपने डैश बोर्ड पर स्पॉट राउंड का विकल्प चुनना होगा।
डीयू ने मंगलवार को स्पॉट एडमिशन राउंड की घोषणा की है। इस राउंड में पहले से दाखिला लिए छात्रों को अपनी सीट को अपग्रेड करने का अवसर मिलेगा। वहीं जिन छात्रों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत आवेदन किया था और अब तक किसी प्रोग्राम में दाखिला नहीं हुआ वह इस स्पॉट राउंड में हिस्सा ले सकते हैं। विवि ने इस स्पॉट एडमिशन राउंड के लिए दाखिला शेड्यूल भी जारी किया है। 23 सितंबर को सीटों का आवंटन हो जाने के बाद छात्र 23 सितंबर से 24 सितंबर क सीट को स्वीकार कर सकते हैं। कॉलेज व विभाग 23 सितंबर से 25 सितंबर आवेदन का सत्यापन व उसे स्वीकार करेंगे। 26 सितंबर तक छात्र दाखिला लेने के बाद फीस का भुगतान कर सकते हैं। यदि सीटें खाली रहती हैं तो विवि प्रशासन आगे भी स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित करेगा।
विज्ञापन

-------------
यूजी कोर्सेज में आवेदन करने का अंतिम दिन आज

डीयू के स्नातक प्रोग्राम में भी सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन बुधवार (आज) है। 21 सितंबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा। छात्र 21 व 22 सितंबर को सीट को स्वीकार कर सकेंगे। जबकि 24 सितंबर तक फीस का भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed