फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgsdf

Noida News: दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह वाहन बरामद

Fri, 09 Jan 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
dsgsdf
दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह वाहन बरामद
विज्ञापन

- आरोपी नाबालिगों को रखते हैं साथ, पुलिस कर रही मामले की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। चंद मिनटों में शहर से दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने एक वाहन चोर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसका साथी नाबालिग है। उसे संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के छह दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान कासगंज निवासी अमित राजपूत के रूप में हुई है।


एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने सोम बाजार कट के पास दो लोग को हिरासत में लिया है। इनके पास तमंचे व चाकू बरामद हुए है। जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो दोनों ने स्वीकार किया कि वह वाहन चोरी करते हैं। बाइक की चोरी के लिए दोनों रेकी कर रहे थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद कर ली। चोरी की बाइक को दोनों ने एक सुनसान जगह पर झाड़ियों में छुपाया हुआ था। 21 वर्षीय अमित ने आठवीं तक की पढ़ाई की हुई है। दूसरा आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed