{"_id":"6a1312635b17a3bd940844d6","slug":"dsgfsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4318511-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गंगा स्नान पर हरिद्वार जा रहे बाइक सवार की मौत, महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गंगा स्नान पर हरिद्वार जा रहे बाइक सवार की मौत, महिला समेत दो घायल
विज्ञापन
- हादसे के बाद एलिवेटेड पर लगा जाम, तीनों एक फैक्ट्री में करते थे काम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली से हरिद्वार जा रहे महिला समेत तीन लोगों की बाइक नोएडा एलिवेटेड पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। महिला और अन्य युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के बदरपुर का रहने वाला लोकेश, फरीदाबाद के दयाल नगर निवासी अमित कुमार और पिंकी शर्मा दिल्ली की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। बाइक से गंगा स्नान पर हरिद्वार जाने के लिए शनिवार को तीनों ने योजना बनाई थी। लोकेश बाइक चला रहा था और पिंकी व अमित पीछे सवार थे। शनिवार की रात जब तीनों नोएडा एलिवेटेड पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सेक्टर- 24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि परिजनों को जब हादसे की जानकारी दी गई तो वे हैरान रह गए। हादसे के बाद एलिवेटेड पर जाम की स्थिति भी बनी रही। घायल अवस्था में तीनों सड़क पर गिरे होने के कारण सेक्टर-18 से फेज-3 की ओर जाने वाला मार्ग प्रभावित हो गया।