{"_id":"6967be0cb199630e0a065f0f","slug":"dsgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-3842964-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
-9 जनवरी की रात सेक्टर-129 के सामने हुआ हादसा, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा 9 जनवरी की रात सेक्टर-129 के सामने हुआ। तीनों घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से सफदरजंग भेजा गया था। शिकायत पर एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसा जिस जगह पर हुआ वहां पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट लगाया था या नहीं।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत संतकबीर नगर के खलीलाबाद निवासी अमित की तरफ से दी गई है। अमित ने बताया है कि 9 जनवरी की रात उनके चाचा पंकज कुमार साथी विवेक कुमार और गुलशेर अली को बाइक पर लेकर परी चौक से होते हुए नोएडा आ रहे थे। रात ग्यारह बजे के करीब एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र में ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। हालत गंभीर होने के चलते इलाज के दौरान ही विवेक और पंकज की मौत हो गई। गुलशेर अली की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी अमित खारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो