फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgfsd

Noida News: स्कूल खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी

Tue, 28 Jul 2026 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
dsfgfsd
स्कूल खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी
विज्ञापन

- रेडियंट एकेडमी के प्रबंधक की शिकायत, आईडीबीआई बैंक खाते पर दो संदिग्ध ट्रांजैक्शन का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-115 स्थित रेडियंट एकेडमी जूनियर हाईस्कूल के बैंक खाते में संदिग्ध ट्रांजैक्शन के मामले में कोर्ट के आदेश पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्कूल के प्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विद्या विहार न्यास द्वारा संचालित स्कूल का आईडीबीआई बैंक की सेक्टर-51 शाखा में खाता है। इसी खाते में करीब 1200 विद्यार्थियों की फीस जमा होती है। अक्टूबर 2025 में स्कूल के खातों के ऑडिट के दौरान ऑडिटर और अकाउंटेंट ने दो संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिलने की जानकारी दी। इनमें क्रमश: 2000 रुपये और 1800 रुपये की एंट्री पर साइबर विभाग की ओर से लीन लगाया गया था।
बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि साइबर अपराध से जुड़े मामले के कारण यह कार्रवाई की गई है। प्रबंधक का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने 9 अक्टूबर 2025 को ई-मेल के माध्यम से गौतमबुद्धनगर साइबर सेल को शिकायत भेजी थी। इसके बाद 15 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उनका कहना है कि स्कूल के बैंक खाते का किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुरुपयोग किया, जिसके कारण खाते पर रोक लगाई गई और संस्थान को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में अदालत के आदेश के बाद साइबर क्राइम थाने ने एफआईआर दर्ज कर ली है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस बैंक खाते से जुड़े रिकॉर्ड, संदिग्ध ट्रांजेक्शन के आधार की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed