{"_id":"6a75e663a7623e847d04fc50","slug":"dsfgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4586558-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होटल में विवाद, हंगामा और धमकी के आरोप में चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होटल में विवाद, हंगामा और धमकी के आरोप में चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
- सेक्टर-51 क्षेत्र के होटल का मामला, आरोपियों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के एक होटल में ठहरे लोगों पर हंगामा करने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सेक्टर-120 निवासी स्मिता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-51 स्थित एक होटल का संचालन करती हैं। शिकायत के अनुसार, 22 जून को राधिका और संजय अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ होटल में ठहरे थे। इसके बाद 11 जुलाई को मुस्कान और नूर भी होटल में रहने आए।
आरोप है कि पांच और छह अगस्त को किसी बात को लेकर होटल प्रबंधन और ठहरे हुए चार लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जान से मारने की धमकी दी और अन्य मेहमानों के सामने होटल का माहौल खराब कर दिया। जब होटल प्रबंधन ने कमरा खाली करने और बकाया भुगतान करने को कहा तो विवाद और बढ़ गया।
पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर पता चला है कि पति-पत्नी बताकर होटल में ठहरे एक युवक और युवती सहमति से साथ रह रहे थे। साथ ही होटल में चेक-इन के दौरान उन्होंने अपने पेशे और निवास संबंधी गलत जानकारी भी दर्ज कराई थी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने संजय, राधिका, नूर और मुस्कान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।