फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgd

Noida News: गांजा तस्कर से सांठगांठ के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, पुलिस सेवा से बर्खास्त

Wed, 05 Aug 2026 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
dsfgd
गांजा तस्कर से सांठगंाठ के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, पुलिस सेवा से बर्खास्त
विज्ञापन

- महिला गांजा तस्कर के साथ सिपाही का ऑडियो व वीडियो हुआ था वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। महिला गांजा तस्कर से सांठगांठ के आरोप में गौतमबुद्ध नगर पुलिस के एक सिपाही को बर्खास्त कर दिया है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सिपाही जिले की स्पेशल पुलिस टीम में तैनात था।
पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया सेल की तरफ से जानकारी दी गई कि बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो वीडियो वायरल हुए, जिनमें सिपाही पुनीत का नाम सामने आया। वीडियो में एक महिला दिखाई दे रही है, जिसे पुलिस गांजा तस्करी से जुड़ा सक्रिय सदस्य बता रही है। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान हेमा के रूप में हुई है, जो पहले भी गांजा तस्करी के मामलों में चर्चित रही है।
विज्ञापन

पहले वायरल वीडियो में महिला एक बेड पर रखे गांजे के पैकेट दिखाते हुए किसी व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत करती नजर आती है। बातचीत के दौरान वह कथित तौर पर कहती है कि इस बार भेजा गया माल अच्छी गुणवत्ता का नहीं है और उसमें पहले जैसा नशा नहीं है। दूसरे वीडियो में वही महिला गांजे की नई खेप का ऑर्डर देती हुई दिखाई देती है। दोनों वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच में सिपाही और महिला के बीच संदिग्ध संपर्क की बात सामने आने पर कार्रवाई की गई। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि सिपाही पुनीत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के बाद तत्काल प्रभाव से उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरी-हेमा गैंग को मिलता रहा है संरक्षण : गांजा तस्कर नूरी हेमा गैंग को कई तरह से लगातार संरक्षण मिलता रहा है। पहले भी इस गैंग से जुड़े होने को लेकर कई पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए थे। हालांकि इस बार पुलिस कमिश्नर की तरफ से कार्रवाई की गई। पुलिसकर्मी पर तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article