{"_id":"68e65eba3f705cb79c0805d8","slug":"dsfg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-294-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: करंट से पेंटर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: करंट से पेंटर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
-जेवर में करंट लगने से पेंटर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के मुकिमपुर सिवारा गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र निवासी अलाउद्दीन नगर उर्फ डुढेरा के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई देवेंद्र, अपने साथी सौरभ और यामवीर के साथ टिटू निवासी मुकिमपुर सिवारा के घर पर पुताई का काम कर रहा था। घर के ऊपर से 11 हजार की हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही थी। देवेंद्र और उसके साथियों ने ठेकेदार टिटू से कहा कि जब तक लाइन बंद नहीं होगी, वे बाहर की दीवार पर पुताई नहीं करेंगे। इस पर टिटू ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उसने शटडाउन ले लिया है और अब करंट लगने का कोई खतरा नहीं है।
दोपहर करीब 2 बजे देवेंद्र छत पर चढ़कर पुताई करने लगा, तभी हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से छत से नीचे गिर पड़ा। इस दौरान आरोपी टिटू मौके से भाग गया। इसके बाद सौरभ और यामवीर ने करंट की चपेट में आए देवेंद्र को जेवर कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने ठेकेदार टिटू और बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।