{"_id":"6a5e16554fccf5716e0c220e","slug":"dsfasd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100706-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धीमी निर्माण गति का खामियाजा, रेलवे रोड पर दिनभर जाम से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धीमी निर्माण गति का खामियाजा, रेलवे रोड पर दिनभर जाम से लोग बेहाल
विज्ञापन
दादरी में सड़क निर्माण बना जाम का कारण, मुख्य तिराहा और रेलवे रोड पर यातायात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी।
जीटी रोड को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाली रेलवे रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते सोमवार को नगर में दिन भर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य तिराहा, रेलवे रोड और अयोध्या गंज सहित कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण आम लोगों, व्यापारियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कस्बा पुलिस चौकी के समीप ही ऑटो और ई-रिक्शा का जमावड़ा यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता रहा।
करीब तीन माह से चल रहे सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को लेकर स्थानीय लोगों में पहले से ही नाराजगी है। सोमवार को जीटी रोड से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाली लेन पर निर्माण कार्य शुरू होने के कारण सड़क के एक हिस्से को बंद कर दिया गया। इसके चलते पूरे यातायात का दबाव एक ही मार्ग पर आ गया, जिससे मुख्य तिराहा और आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
जाम से बचने की जल्दबाजी में कई वाहन चालक सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर आगे निकलने का प्रयास करते रहे, जिससे स्थिति और अधिक बिगड़ गई। अयोध्या गंज से वाहनों की निकासी के प्रयासों के बावजूद वहां भी लंबा जाम लग गया। इस दौरान बुलंदशहर की ओर से आ रही एक एंबुलेंस भी वाहनों की कतार में फंस गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस को अयोध्या गंज मार्ग से बाहर निकाला गया। लोगों का आरोप है कि कस्बा पुलिस चौकी के समीप जाम लगने के बावजूद स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस ने प्रभावी व्यवस्था नहीं की, जिससे घंटों तक लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
-सड़क निर्माण के दौरान एक तरफ वाहनों का दबाव बढ़ा है। पुलिस टीम वाहनों को सुचारू रूप से चलवाने के लिए लगी है। -प्रशाली गंगवार, एसीपी