फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DSC Elevated Road: Map will change for relief of one lakh people

डीएससी एलिवेटेड रोड : एक लाख लोगों की राहत के लिए बदलेगा नक्शा

Fri, 19 Feb 2021 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
DSC Elevated Road: Map will change for relief of one lakh people
डीएससी रोड पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड
नोएडा (योगेश शर्मा)। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग पर जाम से राहत दिलाने के लिए 4.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड तय समय से एक साल पहले तैयार हो जाएगा। इसके डिजाइन में बदलाव के कारण ऐसा होगा। एलिवेटेड रोड के मध्य विश्वकर्मा चौराहे पर सूरजपुर की ओर से उतार.चढ़ाव के लूप अब योजना का हिस्सा नहीं हैं। सेवन एक्स सोसाइटी सहित घनी आबादी वाले क्षेत्र के एक लाख लोगों की राहत के लिए सेक्टर-37 की ओर से उतार-चढ़ाव के लिए लूप बनेंगे। कंसलटेंट ने इसका डिजाइन तैयार कर नोएडा प्राधिकरण को सौंप दिया है। अब इसका एस्टिमेट तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएससी मार्ग पर सेक्टर-41 से एनएसईजेड के बीच छह लेन का एलिवेटेड रोड इस साल दिसंबर तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कई साल पहले जब इसकी योजना बनी थी तब विश्वकर्मा चौराहे से एनएसईजेड की ओर चढ़ने और एनएसईजेड से विश्वकर्मा चौराहे पर उतरने का लूप प्रस्तावित था। अब परिस्थितियां काफी बदल गई हैं। सेक्टर-76, 75, 74 सहित सेवन एक्स सोसाइटी में घनी आबादी बस गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर-71 चौराहे होकर मॉडल टाउन के रास्ते एनएच-9 के रास्ते गाजियाबाद-नोएडा के बीच भी वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी। एक लाख लोगों की सहूलियत को ध्यान में रख विश्वकर्मा चौराहे के पास से सेक्टर-37 की ओर एलिवेटेड रोड पर चढ़ने और सेक्टर-37 से विश्वकर्मा चौराहे पर उतरने के लूप का प्रावधान कराया जा रहा है। सीमेक कंसलटेंट कंपनी से इसका डिजाइन तैयार करा लिया गया है। एस्टिमेट तैयार कराने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए अधिकारियों के जल्द ही भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, एलिवेटेड योजना की अनुमानित लागत 468 करोड़ रुपये है। नए संशोधन के बाद 25 से 30 करोड़ रुपये खर्च बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी राह आसान
विश्वकर्मा मार्ग चौराहे पर एलिवेटेड रोड से उतरने और चढ़ने के लिए लूप बनाया जाएगा। सेवन एक्स सोसाइटी सहित सेक्टर-71 की ओर से सेक्टर-37 की ओर जाने वाले वाहन चौराहे से सीधे जाकर यू-टर्न लेंगे और एलिवेटेड रोड पर चढ़ेंगे। वहीं, सेक्टर-37 की ओर आने वाले वाहन विश्वकर्मा चौराहे से उतरकर बायीं ओर सेवन एक्स सोसाइटी या सेक्टर-71 की ओर जा सकेंगे। सीधे भंगेल-सलारपुर जाने का विकल्प भी होगा। साथ ही, बायीं ओर मुड़कर आगे से यू-टर्न लेकर वापस विश्वकर्मा चौराहे के रास्ते सीधे हाजीपुर अंडरपास की ओर जा सकेंगे।

दिसंबर तक सीधी आवाजाही प्राथमिकता
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि पहली प्राथमिकता दिसंबर तक एलिवेटेड रोड के जरिये सेक्टर-37 से एनएसईजेड के बीच आवाजाही शुरू करना है। एनएसईजेड की तरफ लूप का प्रावधान खत्म होने से योजना का काम रफ्तार पकड़ेगा। सेक्टर-37 की ओर लूप की योजना को मंजूरी मिलने के बाद उसका काम बाद में या साथ-साथ भी किया जा सकता है। एलिवेटेड रोड के लिए कुल 145 पिलर बनाए जाने हैं जिनमें से 41 खड़े हो चुके हैं, 10 पर पाइल कैप का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed