{"_id":"6a428857d5eda146ee07f9f8","slug":"dsaff-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98712-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साईं गार्डन रोड की बदहाल हालत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साईं गार्डन रोड की बदहाल हालत से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित साईं गार्डन सोसाइटी की सड़क की जर्जर हालत और जल निकासी की समस्या से क्षेत्र के हजारों लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और बारिश के समय जलभराव की वजह से लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने सड़क की जल्द मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी ने बताया कि साईं गार्डन रोड वृंदावन हॉस्पिटल से ऋषिपाल गढ़ी और हैबतपुर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसके बावजूद सड़क लंबे समय से बदहाल है। उन्होंने कहा कि बारिश के समय सड़क पर पानी भर जाता है, क्योंकि यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जल्द मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था करानी चाहिए जिससे लोगों को राहत मिल सके। -विवेक दुबे
- बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन चालकों को दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।
-अनिल चौधरी
- यह सड़क हजारों लोगों के लिए प्रमुख मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। सड़क जर्जर हालत में है। -शेष नारायण द्विवेदी
- खराब सड़क और जलभराव की वजह से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। - अपराजिता दुबे