फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drunken youths climbed on the car in front of the outpost

नशे में धुत युवकों का चौकी के सामने कार पर चढ़ हंगामा

Wed, 02 Mar 2022 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Drunken youths climbed on the car in front of the outpost
नोएडा के सोरखा पुलिस चौकी के सामने नशे में गाड़ी पर डांस करते युवक।
नोएडा। सोरखा चौकी के सामने सोमवार रात नशे में धुत होकर युवकों ने कार पर चढ़कर डांस व हंगामा कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने इस मामले में पांच बैंककर्मी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी दोस्त को नई नौकरी मिलने पर पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसमें सोरखा चौकी के सामने दो कारों में सवार होकर कुछ युवक तेज म्यूजिक पर डांस व हंगामा करते दिख रहे थे। कुछ युवक कार पर चढ़कर नशे में हंगामा कर रहे थे तो कुछ सड़क पर दिखाई दे रहे थे। वीडियो में सामने सोरखा पुलिस चौकी का बोर्ड दिखाई दे रहा है। जांच की तो पता चला कि वीडियो सेक्टर-74-75 चौराहे पर सोरखा पुलिस चौकी आउटपोस्ट के सामने की है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान राजनगर एक्सटेंशन निवासी अजीत, मंडावली निवासी अमृत राज, सेक्टर-75 निवासी मयंक, सुनील ओझा और क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी गौरव दत्ता के रूप में हुई है। पांचाें आरोपी अलग-अलग प्राइवेट बैंकों में काम करते हैं । मयंक ने हाल में ही एसबीआई से नौकरी छोड़कर कोटक महिंद्रा में ज्वाइन किया था। इसी की पार्टी की गई थी। शराब पीने के बाद सभी दोस्त दो कारों में सवार होकर पुलिस चौकी के पास डांस व हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों कारों को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed