फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drunken cab driver tramples seven people, husband dies, wife serious

नशे में धुत कैब चालक ने सात लोगों को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Thu, 14 Apr 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Drunken cab driver tramples seven people, husband dies, wife serious
नोएडा। नशे में धुत कैब चालक ने मंगलवार देर रात पर्थला मार्केट में सात लोगों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार शाहजहांपुर निवासी हिमांशु की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। सभी घायल अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के बाद मार्केट में अफरातफरी मच गई। लोगों ने कैब चालक फिरोजाबाद निवासी रजनीकांत की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने इस मामले में हिमांशु के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रजनीकांत खुद की अर्टिगा कार चलाता है। मंगलवार देर रात को पर्थला मार्केट आम्रपाली प्लैटिनम के पीछे सड़क के किनारे बाजार लगा था। नशे में धुत्त रजनीकांत ने कार से पहले एक बाइक फिर आइसक्रीम के ठेली और फिर सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। मार्केट में अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सातों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह बाइक सवार शाहजहांपुर निवासी हिमांशु ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी पत्नी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बाइक सवार हिमांशु के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे में अन्य घायलों की पहचान हर्ष ,सीमा, रणजीत सरकार ,प्रिया, और वरुण कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। कैब चालक रजनीकांत ने पुलिस को बताया कि वह रात में सर्फाबाद की तरफ से आ रहा था। पहले उसकी कार ने बाइक में टक्कर मारी, इसके बाद आगे कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार पति पत्नी व आइसक्रीम ठेली वाले खतरे से बाहर
हादसे में बाइक सवार तीन लोगों के अलावा आइसक्रीम ठेली पर टक्कर से दो लोग और कार सवार पति-पत्नी भी घायल हो गए थे। इन चारों को अलग अलग प्राइवेट अस्पताल भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी शरदकांत शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार हो रहा है और महिला छोड़कर सभी खतरे से बाहर हैं।
जवान बेटे की मौत से घर में पसरा मातम
हिमांशु तीन साल के बच्चे व पत्नी के साथ पर्थला में रहते थे। उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी। वह एक सोसाइटी के मेंटेनेंस ऑफिस में काम करते थे। मंगलवार रात को पत्नी व बेटे के साथ कुछ सामान खरीदने बाइक से बाहर निकले थे। हादसे के वक्त वह बाजार से घर जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। परिजनों ने बताया कि हिमांशु हंसमुख और मिलनसार थे। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। परिजन बुधवार को शाहजहांपुर से नोएडा आ गए थे। हिमांशु के परिजनों का कहना है कि सफदरजंग अस्पताल में उनकी भाभी भर्ती थीं लेकिन बेहोशी की हालत में ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
नशे व रफ्तार का कॉकटेल है जानलेवा
नोएडा व ग्रेटर नोएडा में नशे व रफ्तार का कॉकटेल जानलेवा साबित हो रहा है। रात के वक्त नशे में वाहन चलाने से कई हादसे हुए हैं। इनमें लोगों की जाने भी गई हैं। दरअसल पुलिस व यातायात विभाग ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर बहुत अलर्ट नहीं रहती है। खानापूर्ति के लिए कई बार एक दो दिन कार्रवाई करती है और बाद में भूल जाती है। इस कारण इस तरह के हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

नशे में धुत अर्टिगा सवार ने तेज रफ्तार में पहले बाइक, फिर आइसक्रीम की ठेली और फिर सामने से आती हुई कार में टक्कर मार दी। इसमें सात लोग घायल हो गए थे। इनमें एक की मौत हो गई है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। - रणविजय सिंह, एडीसीपी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed