फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drone survey of twin tower almost complete

ट्विन टावर का ड्रोन सर्वे लगभग पूरा

Mon, 13 Sep 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drone survey of twin tower almost complete
नोएडा। एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी के ट्विन टावर का ड्रोन सर्वे लगभग पूरा हो गया है। हालांकि सोमवार को भी इन टावर के कुछ प्वाइंट पर ड्रोन सर्वे किया जाएगा। सोमवार को ही ड्रोन सर्वे से संबंधित सभी रिकॉर्डिंग और रिपोर्ट प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों द्वारा पेन ड्राइव के माध्यम से ड्रोन सर्वे रिपोर्ट को एसआईटी को भेज दिया जाएगा। माना जा रहा है कि मंगलवार को एसआईटी अपनी इस रिपोर्ट को शासन के सुपुर्द कर देगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों ट्विन टावर को गिराने के आदेश के बाद प्राधिकरण की काफी किरकरी हुई थी। इस मामले में प्रदेश शासन ने एक एसआईटी का गठन किया था। टीम का अध्यक्ष अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के साथ-साथ नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव मित्तल को नियुक्त किया गया था। इसके अलावा ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सब्बरवाल और मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया था। करीब तीन दिनों तक जांच करने के बाद बीते बृहस्पतिवार को टीम के सदस्य वापस चले गए थे। उसी दिन ट्विन टावर का सर्वे ड्रोन से कराया जाना भी तय हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार को एक कंपनी के माध्यम से ट्विन टावर का सर्वे कराया गया। इसमें देखा गया कि दोनों टावर में असल निर्माण और प्राधिकरण से पास नक्शे में कितनी अनियमितताएं हैं। शुक्रवार को सर्वे का काम पूरा नहीं हो पाया था। ऐसे में बाकी बचा कार्य शनिवार को होना था। लेकिन शनिवार सुबह तेज बरसात के कारण ड्रोन उड़ ही नहीं पाया और सर्वे का काम अटक गया। ऐसे में रविवार सुबह को ड्रोन सर्वे का काम कराया गया। ड्रोन सर्वे वाली कंपनी के सूत्रों की माने तो ड्रोन सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो गया है। कुछ बिंदु हैं इन पर सोमवार को सर्वे किया जाएगा। सोमवार को ही रिपोर्ट फाइनल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed