फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drone flies suspiciously in airport premises, FIR registered

Noida News: एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध अवस्था में उड़ा ड्रोन, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 16 Feb 2026 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Drone flies suspiciously in airport premises, FIR registered
- प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने वाले की जांच शुरू, एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी ने दी शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन उड़ने का मामला सामने आया है। दो दिनों से लगातार एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की सूचना मिलने के बाद जेवर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण का काम अंतिम चरण में है। सुरक्षा कारणों से इस क्षेत्र को प्रतिबंधित रखा गया है। यहां किसी का भी बाहरी का आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात निजी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी कृष्णकांत ने सोमवार को एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध ड्रोन उड़ने की सूचना पुलिस को दी थी। सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को बताया कि दो-तीन दिन से गांव रनहेरा-कुरैब की ओर से झाझर रोड दिशा की ओर किसी लगातार ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। ड्रोन नोएडा एयरपोर्ट परिसर में कई बार प्रवेश भी कराया गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर उड़ने के बाद यह ड्रोन उसी दिशा में लौट जाता है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



नो-फ्लाई जोन घोषित है एयरपोर्ट परिसर
एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी ने पुलिस को बताया कि एयरपोर्ट परिसर और इसके आसपास का क्षेत्र नो-फ्लाई जोन घोषित है। यहां किसी भी बाहरी व्यक्ति के द्वारा ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकता है। तीन दिन पहले एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से ड्रोन उड़ाकर व्यवस्था जांची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ड्रोन उड़ाने वाले की हो रही तलाश
एसीपी जेवर सार्थक सेंगर ने बताया कि एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ने की जानकारी मिली है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आसपास के गांवों में शादी विवाह के कार्यक्रम हुए थे, उसमें ड्रोन उड़ाए गए थे। हो सकता है यह ड्रोन वहीं से उड़ाया गया हो। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed