फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drizzle rain increased cold, instead of decreasing, air pollution increased

रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड, घटने की जगह बढ़ा वायु प्रदूषण

Thu, 06 Jan 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Drizzle rain increased cold, instead of decreasing, air pollution increased
ग्रेटर नोएडा। दिन भर हुई बारिश और सर्द हवाओं ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ठंड बढ़ा दी है। बुधवार सुबह कोहरा भी छाया रहा। बारिश से वायु प्रदूषण में सुधार होने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों शहर में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 404 पहुंच गया। नोएडा देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। एक दिन पहले मंगलवार को यहां एक्यूआई 362 था। वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। जो 24 घंटे पहले 282 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने 24 घंटे बाद बारिश का असर दिखने का दावा किया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से ग्रेटर नोएडा और नोएडा में बारिश शुरू हो गई जो रुक-रुक कर पूरे दिन जारी रही। बारिश के साथ सर्द हवा चलती रही। बारिश और हवा के बावजूद वहीं ग्रेनो में एक्यूआई ऑरेंज जोन से रेड जोन में और नोएडा का डार्क रेड जोन में पहुंच गया। हालांकि एनसीआर में ग्रेनो का एक्यूआई सबसे कम रहा है। वहीं यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर दिन शाम को एक्यूआई का बुलेटिन जारी करता है। जो 24 घंटे का औसत रहता है। बारिश का असर एक्यूआई पर बृहस्पतिवार को दिखेगा। वायु प्रदूषण में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रिमझिम बरसात के साथ ही पडे़ कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई थी। दिन में भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। इसके साथ साथ इस सप्ताह शीत लहर चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। लोगों को सर्दी से खुद बचने और घरेलू पशुओं को सर्दी से बचाव करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और बरसेंगे बदरा
नोएडा (संवाद)। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार सुबह से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। दिनभर बूंदाबांदी होने से तापमान में भी गिरावट आ गई। न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर कम रहने से शीतलहर शुरू हो गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार दो से तीन दिन तक बारिश हो सकती है। विभाग ने शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed