{"_id":"5fe638fb8ebc3e41db1c0c7e","slug":"driverless-metro-will-run-with-a-driver-noida-news-noi5560938183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चालक के साथ दौड़ेगी ड्राइवरलेस मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चालक के साथ दौड़ेगी ड्राइवरलेस मेट्रो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चालक के साथ दौड़ेगी ड्राइवरलेस मेट्रो
नोएडा। 28 दिसंबर से मजेंटा लाइन पर बिना चालक के मेट्रो दौड़ेगी। प्रधानमंत्री चालक इसका शुभारंभ करेंगे। हालांकि, आपात स्थिति के लिए एक चालक कुछ दिनों के लिए इंजन में मौजूद होगा। इसका उद्देश्य यह भी है कि लोगों में किसी तरह का भय ना हो।
दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम तक जाने वाली मजेंटा लाइन अब पूरी तरह से स्वचालित होगी। तकनीक के आधार पर परिचालन होगा। 25 दिसंबर, 17 को मजेंटा लाइन के उद्घाटन समय यह तय किया गया था कि कुछ वर्षों के लिए इसे ट्रायल पर रखा जाएगा। चालक मेट्रो चलाएगा। उस समय से लेकर अब तक इस लाइन पर समय-समय पर दिल्ली मेट्रो ने बिना चालक के ट्रेन चलाने का ट्रायल किया। ट्रायल पूरा होने पर हरी झंडी मिलने के बाद अब चालक के बिना मेट्रो का संचालन होगा। मेट्रो में कुछ दिनों के लिए एक चालक को रखा जाएगा। यह चालक मेट्रो नहीं चलाएगा, लेकिन आपात स्थिति में कार्य करेगा।
ओसीसी करेगा ट्रेनों को नियंत्रित
दिल्ली मेट्रो सिस्टम का ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) ट्रेनों को नियंत्रित करेगा। यहीं से ट्रेनों को चलाने के लिए पूरी कमांड ली जाएगी। बिना चालक मेट्रो चलाने के लिए सिस्टम को भी अपडेट किया गया है। इसके अलावा यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि सब कुछ पहले जैसा ही रहेगा यानी फ्रीक्वेंसी से लेकर व्यस्त व अन्य समय में संचालन पहले जैसा ही रहेगा।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली जाने वालों को फायदा
नोएडा से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले लोगों को चालक रहित मेट्रो में सफर करने का मौका मिलेगा। रोजाना नौकरी पेशा सहित अन्य यात्री मजेंटा लाइन का सफर करते हुए दिल्ली का सफर करते हैं। यहां से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से आगे बढ़ते हुए कालकाजी मंदिर से ट्रेन बदलकर फरीदाबाद आदि जाने की भी सुविधा है।