फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   driver of the moving school van fainted screamed as soon as it hit the boundary in Noida

Noida: चलती स्कूल वैन का चालक बेहोश, बाउंड्री से टकराते ही मची चीख पुकार, रोते- बिलखते रहे बच्चे

Wed, 07 Dec 2022 11:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, नोएडा
अमर उजाला संवाद, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
driver of the moving school van fainted screamed as soon as it hit the boundary in Noida
कार में बेहोश पड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में चलती हुई स्कूल वैन का चालक अचानक बेहोश हो गया। वैन अनियंत्रित होकर सेक्टर-71 यू-टर्न की बाउंड्री से टकराकर बंद हो गई। इसके बाद वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। मदद के लिए पहुंचे स्थानीय लोग 112 नंबर डायल करते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इस बीच वैन चालक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा और बच्चे रोते-बिलखते रहे। चालक का सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बेहशी की वजह ब्रेन हैमरेज होना बताया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है।

विज्ञापन


सेक्टर-71 आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई राजीव कुमार की बेटी राधिका सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ती है। रोजाना की तरह वह बेटी को स्कूल वैन तक छोड़ने के लिए स्टैंड पर पहुंचे लेकिन निर्धारित समय 7.30 बजे के काफी देर बाद भी वैन नहीं पहुंची। आधा घंटा इंतजार करने के बाद उन्होंने करीब आठ बजे वैन चालक देवेंद्र को फोन किया तो उसका फोन किसी राहगीन ने उठाया। उसने बताया कि सेक्टर-71 यू-टर्न के डिवाइडर से टकराई वैन का चालक बेहोश पड़ा है। वैन में सवार पांच बच्चे डरे-सहमे हुए हैं और रो रहे हैं। 

विज्ञापन

 


सूचना मिलने पर संजीव और राजीव दौड़कर मौके पर पहुंचे। बच्चों के परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर वैन चालक का भाई भी मौके पर पहुंच गया। चालक को सेक्टर-61 के लाइन केयर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद उसे कैलाश अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार चालक को ब्रेन हेमरेज हुआ है। उसकी सर्जरी की गई है और हालात नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

धीमी रफ्तार की वजह से टला बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वैन बाउंड्री से टकराई तो गति धीमी थी। टकाराते ही वैन का इंजन बंद हो गया। वैन तेज रफ्तार में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वैन में छोटी कक्षाओं के पांच बच्चे सवार थे जो हादसे के बाद काफी घबराए हुए थे। हालांकि, सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 


डायल 112 के दावे खोखले निकले
इस हादसे ने पुलिस की डायल 112 सेवा पर सवालिया निशान लगा दिया है। हाल ही में गौतमबुद्ध नगर जनपद को इस सेवा में प्रदेशभर में 15वीं बार पहला स्थान मिला था, लेकिन हादसे के बाद समय पर मदद के दावे खोखले निकले।

 

डायल 112 में कोई तकनीकी कमी हुई होगी, जिससे कॉल नहीं मिल सका। इस बारे में जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी उन्हें मोबाइल पर मिली थी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था। सुशील कुमार गंगा प्रसाद, एसीपी- 2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed