फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   driver did not agree even after reducing speed limit on Yamuna Expressway car runs at a speed of 120 km

Yamuna Expressway: गति सीमा घटाने पर भी नहीं माने चालक, 120 किमी की रफ्तार से दौड़ाई कार

Fri, 16 Dec 2022 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Dec 2022 11:20 AM IST
सार

सर्दियों में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से वाहनों की गति सीमा कम कर दी है। अब हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से कम करके 80 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। वहीं भारी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। 

विज्ञापन
driver did not agree even after reducing speed limit on Yamuna Expressway car runs at a speed of 120 km
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार से वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने नियम तो लागू कर दिया। मगर गति सीमा लगू होने के पहले ही दिन वाहन चालकों ने जमकर नियम तोड़े। पहले दिन एक्सप्रेसवे पर 16 घंटे में 1054 वाहनों ने कार को तय रफ्तार से अधिक तेजी से दौड़ाया। टोल प्रबंधन ने इनका डाटा एनआईसी को भेज दिया है। अब नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन


सर्दियों में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से वाहनों की गति सीमा कम कर दी है। अब हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से कम करके 80 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। वहीं भारी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे कर दी गई है। 
विज्ञापन


करीब 165 किमी लंबा यमुना एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर समेत कानपुर, लखनऊ और पूर्वांचल के दूसरे जिलों तक यात्रा करने वाले हजारों लोग करते हैं। यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने गति सीमा का इसका आकलन किया और शाम चार बजे तक निकले वालों में ओवर स्पीड दौड़ने वालों का डाटा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1054 वाहन 120 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की गति से फर्राटा भरते नजर आए। चालान कराने के लिए डाटा एनआईसी को भेज दिया गया है।

जागरूकता के लिए नहीं उठाए ठोस कदम

यमुना एक्सप्रेसवे पर भले ही प्राधिकरण और जेपी ने रफ्तार कम कर दी हो। मगर जीरो प्वाइंट से लेकर एक्सप्रेसवे पर अधिक्तर स्थानों पर इसकी जानकारी तक नहीं है। दूसरे जिलों और राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को रफ्तार कम होने की जानकारी ही नहीं मिल पा रही है। वाहन चालकों का आरोप है कि जेपी ने वाहन चालकों की जागरूकता के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम कर दी जाती है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी।
- मोनिका रानी, प्रभारी सीईओ, यमुना प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed