फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Driver arrested with 300 bags of manure, accused could not present bills and papers

खाद के 300 कट्टों के साथ चालक गिरफ्तार, बिल और कागजात पेश नहीं कर सका आरोपी

Tue, 15 Feb 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Driver arrested with 300 bags of manure, accused could not present bills and papers
Driver arrested with 300 bags of manure, accused could not present bills and papers
तावडू। सिलखो पुलिस ने ट्रक में लदे खाद के 300 कट्टों के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी साकिर किसी सरकारी केंद्र से सांठगांठ कर खाद बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तावडू सदर थाना प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए छारौड़ा टोल टैक्स के पास पुलिस मौजूद थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी साकिर निवासी वार्ड नंबर-3 नूंह ट्रक में खाद्य खाद भरकर बेचने के लिए चौपानकी जिला अलवर जा रहा है। इसे दबिश देकर खाद सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना उपरांत उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजीत सिंह को साथ लेकर मौके पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के कुछ देर बाद सिलखो घाटी की तरफ से एक ट्रक आया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ट्रक भगाने का प्रयास करने लगा। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को काबू कर लिया। पुलिस ने कृषि अधिकारी अजीत सिंह की देखरेख में ट्रक के ऊपर लगे तिरपाल को हटाकर गाड़ी की जांच की तो उसमें सरकारी इफ्को खाद के 300 कट्टे मिले। खाद के बिल व कागजात आरोपी चालक पेश नहीं कर पाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चालक किसी सरकारी केंद्र पर सांठगांठ कर खाद के कट्टे लेकर आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed