फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   draw for much-awaited 361 residential plots of YEIDA will be held on Thursday

YEIDA Plot Scheme 2024: कल निकलेगा यीडा आवासीय भूखंडों का ड्रॉ, 1.87 लाख आवेदकों की किस्मत का होगा फैसला

Wed, 09 Oct 2024 09:38 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 09:38 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की आवासीय भूखंड योजना में 1.87 लाख आवेदकों की किस्मत का फैसला गुरुवार को होगा।आवासीय भूखंड योजना में 2.02 लाख आवेदकों ने फॉर्म भरे हैं। मगर, इसमें प्राधिकरण की शर्त के अनुसार एकमुश्त भुगतान वालों को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन
draw for much-awaited 361 residential plots of YEIDA will be held on Thursday
फ्लैट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के बहुप्रतिक्षित 361 आवासीय भूखंडों का ड्रॉ बृहस्पतिवार को होगा। करीब 1.87 लाख आवेदकों में से 361 को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। उच्च न्यायालय के तीन सेवानिवृत्त जज की निगरानी में इंडिया एक्सपो मार्ट में सुबह 10 बजे ड्राॅ प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुल आवेदकों के एक फीसदी लोगों को एक्सपो मार्ट में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


इन आवेदकों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। शेष आवेदकों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लॉटरी प्रक्रिया का डीडी न्यूज, यीडा के फेसबुक अकाउंट, यूटयूब पर सजीव प्रसारण देखने को मिलेगा
विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण ने जुलााई में सेक्टर-16, 17, 18 और 22डी में 361 भूखंडों की योजना जुलाई में लांच की थी। अगर इनके आवेदकों की संख्या कम होती तो अगले विकल्प वालों को इसमें शामिल किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, करीब पौने दो लाख से ज्यादा आवेदन के चलते अब एकमुश्त भुगतान वालों को ही इसमें शामिल रखा जाएगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि साढ़े 14 हजार लोगों के आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं। सूची में ड्रा के लिए सिर्फ 1.87 लाख आवेदकों को ही शामिल किया गया हैं। एकमुश्त के बजाय किश्तों में भुगतान का ऑप्शन चयनित करने वालों के आवेदन पर विचार नहीं किया गया है।


इसके अलावा 264 आवेदकों ने एक से ज्यादा बार आवेदन किया है। आवेदन के बाद सरेंडर करने वाले आवेदकों की संख्या 20 है। आवेदकों की अधिक संख्या को देखते हुए प्राधिकरण ने केवल एक प्रतिशत आवेदकों को ही लॉटरी स्थल पर उपस्थित रहने की अनुमति दी है।
योजना एक नजर में

भूखंड आवेदक

120 वर्गमीटर 67197
162 वर्गमीटर 44181
200 वर्गमीटर 2512
300 वर्गमीटर 59163
500 वर्गमीटर 9777
1000 वर्गमीटर 3658
4000 वर्गमीटर 1089
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed