फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dragged a cyclist woman in an attempt to rob on DND in broad daylight

डीएनडी पर दिनदहाड़े लूट के प्रयास में साइकिल सवार महिला को घसीटा

Mon, 12 Jul 2021 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dragged a cyclist woman in an attempt to rob on DND in broad daylight
नोएडा। साइकिलिंग कर रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने रविवार सुबह डीएनडी पर यमुना पुल के पास मोबाइल लूटने का प्रयास किया। बदमाश जब इसमें सफल नहीं हुए तो गुस्से में आकर साइकिल के हैंडल को पकड़ लिया। इससे महिला सड़क पर गिर गई और कुछ दूर तक घिसट गई। इससे महिला को कई जगह चोट लग गई। महिला ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-78 स्थित एक सोसाइटी निवासी अमित सचदेवा पेशे से चिकित्सक हैं। अमित ने बताया कि उनकी पत्नी टिंसी काउंसलर हैं। वह कुछ महिलाओं के साथ एक ग्रुप बनाकर वीकेंड पर साइकिलिंग करती हैं। सुबह ग्रुप साइकिलिंग करते हुए डीएनडी पर गया। फिर नोएडा की तरफ लौटने लगा। इस बीच टिंसी ग्रुप से थोड़ा पीछे रह गईं, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने दो से तीन बार में मोबाइल लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जब बदमाश असफल हो गए तो गुस्से में साइकिल के हैंडल को खींच दिया जिससे वह नीचे गिर गईं और कुछ दूर तक घिसटती हुई चली गई। इससे टिंसी को कई जगह चोट लग गई। टिंसी पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम आई और जांच की। वहीं, अमित ने पत्नी को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। अमित का कहना है कि दिनदहाड़े डीएनडी जैसे स्थान ऐसी घटना बहुत ही शर्मनाक है । इससे आम लोगों में भय उत्पन्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 61 गिरफ्तार
साप्ताहिक बंदी के दौरान रविवार को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 61 लोगों को कोतवाली फेज-3 पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक जनपद में अभी साप्ताहिक बंदी है और धारा-144 भी आगे बढ़ा दी गई है। पुलिस ने रविवार को कई जगह अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed