फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dr. Rakesh in Ortho and Dr. Kiran in Gynecology

Noida News: आर्थो में डॉ. राकेश और गायनी में डॉ. किरन का डंका

Thu, 18 Sep 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 18 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rakesh in Ortho and Dr. Kiran in Gynecology
अयोध्या। जिले में हड्डी से जुड़े ऑपरेशन में श्रीराम चिकित्सालय के डॉ. आरके राय का डंका बज रहा है। वहीं, सिजेरियन प्रसव के मामले में महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरन ने सभी को पछाड़कर जलवा कायम किया है। जिला स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

शल्य चिकित्सा (सर्जरी) के क्षेत्र में रामनगरी नया आयाम गढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल, श्रीराम चिकित्सालय, महिला अस्पताल, कुमारगंज अस्पताल के अलावा तहसील स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑपरेशन हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में संसाधन बेहतर होने से कई गंभीर ऑपरेशन तो रहे हैं, लेकिन जिला स्तरीय अस्पतालों में तैनात विशेषज्ञ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन

एक समय में सिर्फ रेफरल सेंटर के रूप में विख्यात श्रीराम चिकित्सालय आर्थो सर्जरी के मामले में अव्वल है। यहां के आर्थो सर्जन डॉ. आरके राय ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक सर्वाधिक 502 ऑपरेशन करके रिकॉर्ड बनाया है। मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद आर्या 238 ऑपरेशन करके दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, श्रीराम अस्पताल के ही डॉ. आदित्य प्रकाश 200 ऑपरेशन करके तीसरे स्थान पर काबिज हैं। आर्थो सर्जनों की भरमार के बावजूद जिला अस्पताल इस मामले में काफी पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
डॉ. किरन ने किए सर्वाधिक 262 ऑपरेशन
महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरन ने अप्रैल से अब तक सर्वाधिक 262 ऑपरेशन किए हैं। मेडिकल कॉलेज व जिला स्तरीय अस्पतालों की स्त्री रोग विशेषज्ञ उनके इर्द-गिर्द भी नहीं दिख रहे हैं। बल्कि, सीएचसी मिल्कीपुर में तैनात डॉ. गुंजन अब तक 220 ऑपरेशन करके दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, महिला अस्पताल की ही डॉ. सादमा खान 188 ऑपरेशन करके तीसरे स्थान पर हैं।


जिला अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. वीपी सिंह सर्वाधिक 188 ऑपरेशन करके जनरल सर्जरी में सबसे आगे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत 176 ऑपरेशन करके दूसरे और यहीं के विभागाध्यक्ष डॉ. एमसी पांडेय 141 ऑपरेशन करके तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed