{"_id":"5d4082408ebc3e6ca435ed4b","slug":"dowry-act-against-6-persons-mewat-news-noi4522809152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। दहेज में एक लाख रुपये व गाड़ी की मांग पूरा न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति, सास व ससुर सहित 6 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता नीतू पुत्री अभय सिंह निवासी गांव दादू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका विवाह 6 फरवरी 2017 को प्रशांत पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव खातीवास तहसील एवं जिला झज्जर के साथ हिंदू रीतिरिवाज के साथ हुआ था। शादी में मायके वालों ने हैसियत अनुसार काफी सामान, ढाई लाख रुपये नकद व जेवरात आदि दिए। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग मिले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज के लालची ससुराल वालों ने शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि दहेज में गाड़ी न देने के कारण पति प्रशांत आए दिन मारपीट करने लगा। पीड़िता के मुताबिक ननद, सास व ससुर दहेज के लिए आए दिन ताने मारने लगे और उसके पति को उसके खिलाफ भड़काने लगे। इस कारण आरोपी पति की दहेज की मांग लगातार बढ़ने लगी। पति प्रशांत ने शादी की अंगूठी टूटने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग की। पीड़िता ने मायके वालों से कहकर अंगूठी के लिए रकम दिलवा दी लेकिन पति की मांग दिन प्रतिदिन और बढ़ने लगी और वह एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने लोकलाज व अपने घर बसाने की नियत से किसी को नहीं बताया। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति प्रशांत, सास कमला, ससुर मेहन्द्र, ननद पूनम, सरोज व राजू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।