फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dowary case

Noida News: विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

Mon, 08 Sep 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
dowary case
नोएडा। सेक्टर 45 की रहने वाली एक विवाहिता ने पति और सास-ससुर पर मारपीट करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर 45 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी शादी नवंबर 2024 में फरीदाबाद सेक्टर 21 के साहिल ठाकुर से हुई थी। दोनों का रिश्ता एक वैवाहिक साइट के माध्यम से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही साहिल व सास किरण व ससुर प्रदीप अभद्र व्यवहार करने लगे थे। आए दिन साहिल छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था। इसका विरोध करने पर मारपीट तक करता था। आरोप है कि मई 2025 में हिमाचल प्रदेश के चैल की यात्रा के दौरान साहिल ने मारपीट की। पहाड़ी से धक्का देकर गिराने का भी प्रयास किया। इसकी शिकायत करने पर सास-ससुर ने भी बेटे का ही साथ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed