{"_id":"61f0537c89a77455a32d513d","slug":"don-t-trust-your-promises-netaji-needs-an-affidavit-grnoida-news-noi628848854","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके वादों पर भरोसा नहीं, शपथ पत्र चाहिए नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके वादों पर भरोसा नहीं, शपथ पत्र चाहिए नेताजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (नवीन कुमार)। ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदारों ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को साफ कर दिया है कि उन्हें वादों पर भरोसा नहीं है। जो वादे नेताजी कर रहे हैं, उनको शपथ पत्र पर लिखकर दें। जिससे विधायक बनने के बाद शपथ पत्र दिखाकर उन वादों को पूरा कराया जा सके। लोगों की मांग पर कई प्रत्याशी शपथ पत्र देने को तैयार हो गए हैं, लेकिन कई ने चुप्पी साध ली है। नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) ने भी इसी तरह की मुहिम शुरू की है। ग्रेनो वेस्ट में 100 से अधिक सोसाइटियां है। यहां पर 60 से अधिक सोसाइटियों में लोगों ने रहना शुरू कर दिया है। हर साल ग्रेनो वेस्ट की जनसंख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
बिल्डर से जुड़ीं समस्याओं के साथ खरीदारों को जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। पिछले कई वर्ष से खरीदार संघर्ष कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि, प्रशासन और सरकार की तरफ से बार-बार आश्वासन मिले। पिछले चुनाव के दौरान प्रत्याशियों ने तमाम वादे किए थे, लेकिन पूरा एक भी नहीं हो सका। इस बार निवासियों ने चुनाव में अपना रवैया बदल लिया है। वो सभी प्रत्याशियों से मिलकर उनके वादे सुन रहे हैं। हाल ही में कई प्रत्याशियों ने ट्विटर पर ग्रेनो वेस्ट के निवासियों से बातचीत की। जहां निवासियों ने अपनी समस्याओं से जुड़े सवाल किए। प्रत्याशियों ने उनको पूरा करने का वादा किया, लेकिन निवासियों ने कहा कि उनको केवल वादा नहीं चाहिए।
इन सभी वादों को शपथ पत्र पर लिखकर दें। जो कानूनी रूप से उनके पास रहेगा। भविष्य में प्रत्याशी को उनके वादे याद दिलाने में काम आएगा। ग्रेनो वेस्ट में हजारों फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। स्टेडियम की जरूरत है। आधुनिक सरकारी अस्पताल चाहिए। रामलीला मैदान, शमशान घाट की जरूरत है। मेट्रो और अंडरपास बनानी चाहिए। ग्रेनो वेस्ट के निवासी लंबे समय से इन सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं मिल सकी है। खरीदार इसका हिसाब-किताब मांग रहे हैं।
विज्ञापन
एक सोसाइटी में लग चुके हैं बैनर
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों के निवासियों में प्रत्याशियों के खिलाफ काफी रोष है। आरोप है कि जीत के बाद कोई उनकी सुनने नहीं आता है। गौड़ सिटी वन के 5 एवेन्यू की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने विरोध में सोसाइटी के अंदर बैनर तक लगा दिए हैं। इस पर लिखा है कि जो उनकी समस्या का समाधान कराएगा, उसी को मत देंगे। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट के निवासियों की समस्या आज भी दूर नहीं हो सकी है। अब खरीदार प्रत्याशी से शपथ पत्र मांग रहे हैं। नेफोवा की तरफ से भी शपथ पत्र कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि भविष्य में उसके आधार पर जवाब तलब किया जा सके।