फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Domestic help teenager raped by 80-year-old painter

घरेलू सहायिका किशोरी से 80 वर्षीय चित्रकार ने किया दुष्कर्म

Mon, 16 May 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Domestic help teenager raped by 80-year-old painter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नोएडा। नाबालिग घरेलू सहायिका के साथ सात साल से डिजिटल दुष्कर्म करने के आरोप में 80 वर्षीय चित्रकार को सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि मूलरूप से प्रयागराज निवासी चित्रकार मौरिस राइडर की महिला दोस्त के साथ सेक्टर-46 में रहते हैं। उनके साथ 17 वर्षीय घरेलू सहायिका भी रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि दस साल की उम्र से आरोपी यौन शोषण कर रहा है। आरोपी की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को मुहैया कराई गई है। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद बुजुर्ग को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 323, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इसे कहते हैं डिजिटल दुष्कर्म
विदेशों में डिजिटल दुष्कर्म शब्द काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देश के कानून में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंग्रेजी शब्द कोश में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है यानी निजी अंगों को उंगली से छेड़ने को डिजिटल दुष्कर्म कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम और धर्म छिपाकर किया युवती का यौन शोषण
ग्रेटर नोएडा। नोएडा निवासी विवाहित युवक पर एक युवती ने धर्म व नाम छिपाकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने डरा धमकाकर शादी के लिए तैयार किया और एसडीएम दफ्तर में आवेदन भी कर दिया। एसडीएम के नोटिस देने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता कार्यकर्ता, अधिवक्ता व अन्य लोग सक्रिय हो गए। उन्होंने मामले में पुलिस को तहरीर देकर युवक पर दुष्कर्म आदि की धारा में केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं, रविवार को स्वर्ण नगरी में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विश्व हिंदू परिषद नोएडा के विभाग मंत्री उमानंदन कौशिक, सुशील महाराज और एडवोकेट राजकुमार नागर ने बताया कि युवती कभी-कभी परचून की दुकान पर बैठती थी। इसी दुकान पर आबिद आता था। उसने युवती को अपना नाम अनिल बताकर जान पहचान बढ़ा ली। युवती का आरोप है कि आबिद ने नाम व धर्म छुपाकर उसे शादी का झांसा दिया और यौन शोषण करने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी पीड़िता को दादरी ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शादी के कागजात में हस्ताक्षर करा लिए। वहीं, दादरी एसडीएम की ओर इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गई कि किसी को कोई आपत्ति हो तो वह 20 मई तक दे सकता है। इसी बीच पीड़िता को आरोपी के नाम व धर्म बदलने और विवाहित होने के संबंध में जानकारी मिली तो उसने दादरी एसडीएम के यहां विवाह पंजीकरण को निरस्त कराने के लिए पत्र लिख दिया। अब आरोपी और उसके पक्ष के लोग पीड़िता पर दबाव बना रहे हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed