{"_id":"63e230132e06be56bc4ee9c6","slug":"domestic-help-commits-suicide-by-hanging-herself-from-fan-in-noida-2023-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घरेलू सहायिका पंखे से फंदा लगाकर झूली: जिम गए थे पति-पत्नी, घर आकर दरवाजा खोला तो छूटे दोनों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू सहायिका पंखे से फंदा लगाकर झूली: जिम गए थे पति-पत्नी, घर आकर दरवाजा खोला तो छूटे दोनों के पसीने
Tue, 07 Feb 2023 04:33 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Feb 2023 04:33 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक सोरखा गांव में मनवीर के मकान में रहने वाली 18 वर्षीया युवती घरेलू सहायिका का काम करती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-79 स्थित सोसाइटी में काम करने वाली घरेलू सहायिका ने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह की है। फ्लैट के मालिक और मालकिन के घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक सोरखा गांव में मनवीर के मकान में रहने वाली 18 वर्षीया युवती घरेलू सहायिका का काम करती थी। वह कुछ महीनों से सेक्टर-79 स्थित एलाइट गोल्फ ग्रीन्स सोसाइटी में रहने वाले राहुल कुमार के फ्लैट में काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल कुमार पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सोमवार सुबह आठ बजे घरेलू सहायिका फ्लैट में काम करने आई थी। तभी राहुल जिम चले गए और उनकी पत्नी अपने बेटे को स्कूल बस पर छोड़ने चली गई। वहां से उनकी पत्नी भी जिम चली गई।
करीब नौ बजे दोनों पति पत्नी फ्लैट में पहुंचे तब घरेलू सहायिका पंखे से लटके मिली। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।