फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   doctors treated patients in light of mobile torch noida district hospital

भीषण गर्मी, ऊपर से बत्ती गुल: नोएडा के अस्पताल में डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी में किया इलाज, मरीज हो रहे बेहाल

Thu, 12 Jun 2025 07:51 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 07:51 PM IST
सार

नोएडा जिला अस्पताल में बीते कुछ दिनों से लिफ्ट बंद होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। आज बिजली नहीं होने की वजह से डॉक्टरों से लेकर मरीज सभी परेशान रहे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया। 

विज्ञापन
doctors treated patients in light of mobile torch noida district hospital
नोएडा जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को हर 10 से 15 मिनट पर बिजली गुल होती रही है। मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया। दिनभर ओपीडी में ऐसा ही रहा। इस वजह से जो लिफ्ट चल रही थी, वो भी बंद हो गई। गर्भवती महिलाओं को तीसरी मंजिल पर ओपीडी में सीढ़ियों से जाना पड़ा। पानी की सप्लाई पहले से बंद है। टैंकर से काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

जिला अस्पताल की तीन लिफ्ट पानी भरने की वजह से 6 जून से बंद हैं। बुधवार को पानी की पाइपलाइन खराब होने से सप्लाई बाधित है। हर तीन से चार घंटे में टैंकर मंगाना पड़ रहा है। अब बिजली की समस्या भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान मशीनें बंद न हो इसका खास ध्यान रखा गया। जनरेटर से सभी मशीनें जुड़ी हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ओपीडी में डॉक्टर और मरीजों को हुई। उन्होंने फोन की टाॅर्च की रोशनी में इलाज किया। पंखें बंद होने से मरीजों के लिए खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। कोई कपड़े तो कोई दुपट्टे से हवा करते दिखा।

विज्ञापन

बिजली कट की वजह से कोई जांच प्रभावित नहीं हुई। लिफ्ट की दिक्कत को भी जल्द दूर कर लिया जाएगा। -डॉ. रेनू अग्रवाल, सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed